महाकवि बच्चन के काव्य और जीवन पर डाला प्रकाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

DSC_5929बिलासपुर—बिलासपुर रेलवे मंडल ने महाकवि हरिबंश बच्चन को जयंती कार्यक्रम में याद किया। सम्मेलन सभागार में आयोजित जयंती कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों न बच्चन की कविताओं का पाठ किया। जयंती कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता ए.एम. सिंह, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने की। कार्यक्रम में विशेष अखिलेश मिश्रा,उप मुख्य प्रबंधक, संतोष कुमार, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी, डी.सी. मंडल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, सत्यनारायण पटनायक, सहायक सतर्कता अधिकारी, चिंतामणी, वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी, रतन बसाक, जनसपंर्क अधिकारी, सुजीत कुमार दास,कार्यकारी अधिकारी विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

                               कार्यक्रम के प्रारंभ में हरिबंश राय बच्चन के छायाचित्र पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों श्रद्धा सुमन भेंट किया।  नवीन चंद्र बोदरा ने सुमधुर आवाज प्रसिद्ध भजन इतनी शक्ति हमें देना दाता का गायन किया।

        इस मौके पर रंजन गोस्वामी, एस.आर.गुप्ता, कमलेश कुमार, ललित कुमार दास, देवेंद्र कुमार चतुर्वेदी , अभिषेक रंजन चुन्नू , ब्रजनंदन सिंह , चिंतामणि, और सत्य प्रकाश बच्चन की कविताओं का पाठ किया। वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी , विक्रम सिंह ने प्रस्तुत रचनाओं की समीक्षा के साथ बच्चन के साहित्य यात्रा और जीवनी पर प्रकाश डाला।

                            कार्यक्रम का संचालन दीपक शंखवार,राजभाषा अधिकारी ने किया। पीताम्बर जाटवर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और साहित्य प्रेमियों का आभार ज्ञापित किया।

close