महापौर ने किया विकास कार्य का भूमिपूजन

BHASKAR MISHRA

03बिलासपुर—-महापौर ने आज वार्ड दो, और 9 में सीसी सड़क और निर्माण के लिए भूमि किया।निर्माण कार्य में करीब 21 लाख खर्च किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षदों के अलावा निगम अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    महापौर ने वार्ड वार्ड दो में शेफर स्कूल से मिलन चौक तक सी.सी. सड़क का निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। उन्होने बताया कि सीसी सड़क निर्माण में 16 लाख रूपए खर्च होंगे। सड़क बनने से लोगों को परेशानियों से ना केवल छुटकारा मिलेगा। बल्कि अन्य विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास भी किया जाएगा।

               महापौर ने वार्ड. 9 में विनर वेली स्कूल के प्रथम तल पर हाॅल का निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की घोषणा की। किशोर राय ने विधिवत पूजन अर्चन कर हाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इश मौके पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य उमेश चन्द्र कुमार, पार्षद राकेश चतुर्वेदी, काशीराम रात्रे , लक्ष्मी नारायण कश्यप समेत सहदेव कश्यप, अजीत सिंह भोगल, कलेश्वर, अजय निशाद, कमल जैन, सहित वार्डो के गणमान्य नागरिक एवं निगम के सहा. अभियंता सुरेश शर्मा, प्रवीण शुक्ला, वर्षा साहू, विवेक गौतम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

               महापौर ने संबंधित ठेकेदारो और अधिकारियों को समय पर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने को कहा।

close