महाप्रबंधक इलेवन पर मंडल इलेवन भारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

DSC_2699बिलासपुर—नार्थ-ईस्ट इंस्टीट्यूट फुटबाल मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक इलेवन और मंडल रेल प्रबंधक इलेवन के बीच सद्भावना फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक इलेवन के टीम का नेतृृत्व महाप्रबंधक सत्येन्द्र कुमार और मंडल रेल प्रबंधक इलेवन टीम की अगुवाई  मंडल रेल प्रबंधक रविन्द्र गोयल ने किया।  टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष और मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार, सहायक महाप्रबंधक वीरेन्द्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               फुटबाल मैच स्वस्थ्य वातावरण के बीच खेला गया। रोमांच से भरे मैच में मंडल रेल प्रबंधक इलेवन की तरफ  अवधेश त्रिवेदी ने पहला गोल किया। सुधांशु ने दूसरा और डी.एस. तोमर ने तीसरा गोल किया। चौथा और पांचवा गोल आर.गणेश ने किया।

              महाप्रबंधक इलेवन टीम के खिलाड़ियों ने भी मंडल इलेवन को करारा जवाब दिया। महाप्रबंधक इलेवन की ओर से अमलान टिर्की, प्रसन्नजीत मजुमदार श्रीधर ने एक एक गोल किया। मैच को मंडल रेल प्रबंधक इलेवन ने 5-3 से जीता। इस दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने अपने-अपने खिलाडियों का हौसला बढाया।

                         मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी मंडल रेल प्रबंधक इलेवन के डी.एस.तोमर को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर का खिताब मंडल रेल प्रबंधक इलेवन के ही याकूब शेख को दिया गया। मैच के दौरान भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

 

close