महामाया दर्शन के बाद पहुंचे समाधान शिविर..धरम ने बताया…चारो तरफ भाजपा का माहौल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- जनसम्पर्क अभियान के 11 वें दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक पथरिया में पदयात्रा कर जनता से रूबरू हुए। पदयात्रा के पहले कार्यकर्ताओं के साथ धरमलाल कौशिक ने गंगद्वारी मंदिर में पूजा पाठ किया। इसके बाद पौंसरी देवरी होते हुए गंगद्वारी पहुंचकर सुराज समाधान शिविर में हिस्सा लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा विधानसभा पथरिया मंडल के ग्राम गंगद्वारी महामाया मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर जनता से रूबरू हुए। पदयात्रा के दौरान धरमलाल कौशिक ने गंगद्वारी में लाखों रूपए से बनाए गए प्राथमिक शाळा अहाता, सीसी रोड, पौधषारोपण-फेसिंग कार्य, महामाया मंदिर जीर्णोद्वार के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत किया।  धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री आवास का भी उद्घाटन किया ।

                             कार्यकर्ताओं के साथ धरमलाल कौशिक पौसरी-देवरी गांव का भी पदभ्रमण किया। गंगद्वारी गांव में आयोजित सुराज  समाधान शिविर में शिरकत किया। धरमलाल ने शिविर में आवेदनों का अवलोकन भी किया। धरम लाल ने बताया कि 4 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। जिनमें से ज्यादातर लोगों ने आवास, पेंशन और राशन कार्ड में नाम जोड़ने की मांग की है। ज्यादातर आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। 31 आवेदनों का निराकरण शासन स्तर पर किया जाएगा।ाल ने

                        समाधान शिविर के बाद धरमलाल कौशिक ने सोढ़ी, मोहभट्ठा गांव का भी भ्रमण किया। पदयात्रा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

close