महाराष्ट्र-गुजरात चुनाव नतीजों को आँख खोलकर देखे कांग्रेस-धरम

Shri Mi
2 Min Read

DLK2रायपुर।महाराष्ट्र और गुजरात में नगरी निकायों चुनाव में भाजपा को मिली अप्रत्याशित जीत ने  केन्द्र सरकार, गुजरात व महाराष्ट्र सरकार के जनहितकारी कार्यों पर मुहर लगा एक नए उत्साह का संचार प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता मेंं किया है।नोटबंदी के अभूतपूर्व निर्णय के बाद जनता ने महाराष्ट्र राज्य में पहले से तीन गुना सीट एवं गुजरात राज्य की अधिकतर सीट भाजपा की झोली में डाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णय पर अपनी सहमति जता दी है।ये बातें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने महाराष्ट्र एवं गुजरात नगरीय निकाय चुनाव के आए परिणाम के बाद दी है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          कौशिक ने कहा कि सड़क से संसद तक विपक्ष ने जो भ्रम जाल फैलाए रखा है उसे देश की जनता ने बंद का सर्मथन न करके एवं महाराष्ट्र गुजरात में भाजपा को विजयश्री दिला विपक्ष खासकर कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को स्पष्ठ संकेत दे दिया है।

                          सोशल मीडिया युग में जनता की जागरूकता देखते ही बनती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कौशिक ऐतिहासिक जीत पर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महाराष्ट्र व गुजरात राज्य भाजपा संगठन एवं मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस, गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपानी को बधाई दी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close