महाराष्ट्र समाज ने भी दिया पीएम फण्ड में योगदान..समाज प्रमुखों ने कहा..गरीबों में बांटेंगे राशन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— महाराष्ट्रीयन समाज ने कोविड19 से लड़ने के लिए  प्रधानमंत्री केअर फण्ड में दो लाख 61 हजार से अधिक राशि का योगदान दिया है।  महाराष्ट्रीयन समाज के अध्यक्ष ने बताया कि राशि शहर के अलग अलग क्षेत्रों में रहने वाले महाराष्ट्रीयन परिवार से एकत्रित किया गया है।
 
                समाज के अध्यक्ष ने बताया कि राशि में महाराष्ट्र मंडल बिलासपुर, महाराष्ट्र मंडल पारिजात  कॉलोनी,महाराष्ट्र मंडल टिकरापारा का विशेष योगदान है। सभी संगठनों ने संयुक्त प्रयास कर पीएम केयर के लिए 2 लाख 61 हजार से अधिक रकम जमा किया। समाज के अध्यक्ष मोहन देव पुजारी उपाध्यक्ष मोहन होनप और सचिव गजानन फड़के ने बताया कि समाज की तरफ से इसके अलावा भी गरीबों के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
 
        मोहन देव ने  बताया कि चलें कि देश कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है। लाकडाउन के चलते देश की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है। समूचा देश सरकार के साथ है। लोग गरीबों के सहयोग में बढ़ चढ़कर सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर से महाराष्ट्रीयन समाज ने भी गरीबों की सेवा का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री केयर में राशि जमा करने के साथ ही समाज के लोगों ने फैसला किया है कि मुख्यमंत्री और निगम राहत कोष में भी आर्थिक योगदान देंगे।
 
        महाराष्ट्रीयन समाज ने मिलकर गरीबों के लिए भारी मात्रा में चावल, दाल, आलू प्यास समेत विभिन्न प्रकार के खाद्यान्न एकत्रित कर दान दिया है। 

close