महारैली के बहाने कांग्रेसी दिखाएंगे एकजुटता…शैलेश के लिए मांगेगे समर्थन…इंंदिरा गांधी को भी करेंगे याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी 18 नवम्बर को बिलासपुर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भाई शैलेष पांडेय के समर्थन में  महारैली निकालेगी । सभी कांग्रेसी इंदिरा गांधी चौक तारबाहर  से महारैली के रूप में शिव टॉकीज चौक,गांधी चौक,जूना बिलासपुर,गोल बाजार ,सदर बाजार सिम्स होते हुए देवकीनन्दन चौक पहुंचेंगे।
                 महारैली का समापन पंडित देवकीनन्दन की प्रतिमा में माल्यार्पण के बाद किया जाएगा। महारैली से पहले कांग्रेस नेता पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा में भी माल्यार्पण करेंगे। महारैली मे प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता, निर्वाचित जंन प्रतिनिधि, शहर पदाधिकारी,सभी पार्षद, ब्लाक एक और के नेता शामिल होंगे। महारैली दो बजे निकलेगी।
             कांग्रेस प्रवक्ता अनिल चौहान और मोहम्मद जस्सास ने बताया कि महारैली में सेवादल,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,किसान कांग्रेस,व्यापार प्रकोष्ठ,एससी,एसटी प्रकोष्ठ,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, झुग्गी-झोपड़ी,राजीव ब्रिगेड,एनएसयूआई समेत सभी सहयोगी संगठन पदाधिकारी भी शामिल होंगे । अनिल और जस्सास ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडेय, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,प्रदेश महामंत्री वाणी राव,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,शेख गफ्फार,विजय पांडेय,अरुण तिवारी,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,भुवनेश्वर यादव,राजेश पांडेय,अशोक अग्रवाल,प्रमोद नायक,एस पी चतुर्वेदी,रामशरण यादव,पंकज सिंह,विवेक बाजपेयी,महेश दुबे,अभय नारायण राय, लोगों को संबोधित भी करेंगे।
   इस दौरान ओम प्रकाश गंगोत्री,कृष्ण कुमार गुप्ता,महेंद्र गंगोत्री,शिवा मिश्रा,नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन,तैय्यब हुसैन,विनोद साहू,सीमा पांडेय,शिवा नायडू,भावेंद्र गंगोत्री,मीना आडिल, राजीव अग्रवाल, मोती कुर्रे,दिलीप पाटिल,जय श्री शुक्ला,अनिता लवहतरे,जसबीर गुम्बर,सैय्यद ज़फ़र अली,बसन्त शर्मा,आशा सिंह,कांता सिन्हा,आमना खान,तरुणा शर्मा, भी मौजूद रहेंगे। महारैली के माध्यम से जनता को परिवर्तन का संदेश भी देंगे।
बिलासपुर—-
Share This Article
close