बिलासपुर—महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में सुबह से दोपहर तक भोलेनाथ को खुश करने भक्तों की भीड़ उमड़ी। बूढ़े बच्चे नौजवान और महिलाओं ने भोलेनाथ का अभिषेक किया। जल, बेलपत्र, मदार फल और फूल चढ़ाया। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
रतनपुर,तिफरा,मल्हार,चांटीडीह, बंघवा मंदिर सरकंडा,अष्टभुजी शिव मंदिर जरहाभाठा, भरनी स्थित करिया मंदिर में भक्तों ने महादेव को जल,बेलपत्र, धतूरा चढ़ाया। भक्तों ने गरीबों के बीच फल मिष्ठान का भी वितरण किया।
ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के पावन दिन भोलेशंकर की पूजा अर्चना से विशेष आशिर्वाद मिलता है। भगवान भोलनाथ सभी की मनोकामनाएं पूरी करते है। विवाहित महिलाओं को सुखी गृहस्थ जीवन और अविवाहित युवक.युवतियों को रोजगार के साथ अच्छा जीवन साथी का आशीर्वाद मिलता है। र
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के मद्देनजर मंदिर के आसपास पुलिस प्रशासन का विशेष इंतजाम देखने को मिला। मंदिर प्रशासकों ने भी भीड़ को देखते हुए एक दिन पहले व्यवस्था को कुछ इस तरह बनाया कि किसी भक्त को भोलेनाथ के दर्शन में बाधा ना पहुंचे। भगवान भोलेनाथ के दर्शन का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा।