महिलाएं बनावाएंगी चौथी बार सरकार..धरम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
IMG_20170208_145328बिलासपुर—भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक भाजपा कार्यालय करबला रोड में हुई। बैठक के पहले भाजपाइयों ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया।  दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद भी लिया।

                   बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने संबोधित किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों, मंडल अध्यक्ष, महामंत्रियों को बधाई दी। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने के लिए कहा। कौशिक ने कहा जब-जब महिला वोटर बढ़ते है तब-तब भाजपा की सरकार बनती है। आगामी चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

                    महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी ने कहा महिला मोर्चा टीम हमेशा से अच्छा काम कर रही है। महिलाओं के हित में योजनाओं को जन जन तक पहुंची रही है।

                    महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूक्मणी कौशिक ने कहा कि मंडल और जिला महिला मोर्चा एक जुट होकर काम करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी को आश्वासन दिया कि महिला मोर्चा की मेहनत से चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
               महापौर किशोर राय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, नागेश्वरी साहू, मोर्चा महामंत्री मनोरमा गुप्ता, सुशीला राव, प्रतिभा मिश्रा, अरूणा, पुष्पा तिवारी, यास्मीन खान, रूक्मणी साहू, मंगला पाण्डेय, सुनीता मानिकपुरी, विभा गौरहा, किरण मिश्रा, ज्योति कुलदीप, प्रभा मिश्रा, वंदना जेण्ड्रे, रश्मिी मौर्य, संध्या चैधरी, नीरजा सिन्हा, नीरा सिंह, एल्कीना मीरे, गिरजा द्विवेदी, दीपमाला कुर्रे, गायत्री दुबे, उमा साहू, बबीता ताम्रकार, संगीता कुशवाहा, लता तिवारी, लक्ष्मी साहू, बुला विश्वास, संध्या सिंह, ललीता कौशिक, भारती देवांगन, नीतू सिंह, शीतल शुक्ला समेत महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी।
close