महिलाओं की परेशानी दूर करेगी महिला मित्र टीम..पुलिस कप्तान ने दिखाई हरी झण्डी..महिला आरक्षक करेंगी निशुल्क सेवा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने महिलाओं की दैनिक परेशानियों के मद्देनजर आज तारबाहर थाना से महिला मित्र टीम की गाड़ी को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि लाकडाउन के दौरान सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं को भी तकलीफ से दौ चार होना पड़ रहा है। उनकी परेशानियों को देखते हुए पुलिस टीम ने सहयोग से जरूरत के सामानों को सामान्य से लेकर गरीबों के बीच मांग के अनुसार वितरित करने का फैसला किया है। निश्चित रूप से यह बहुत सुखद प्रयास है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ तारबाहर थाना महिला मित्र गाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया है। इस दौरान ताररबाहर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य और विभिन्न थानों के थानेदार के अलावा एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा, संजय ध्रुव सीएसपी आरएन यादव,निमेष बरैया समेत थाना स्टाफ भी मौजूद था।  

              पुलिस जानकारी के अनुसार लाकड़ाउन के दौरान लोगों को निश्चित रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं की अपनी अलग परेशानी होती है। इन परेशानियों को दूर करने का प्रयास पुलिस कप्तान के निर्देश पर करने का प्रयास किया गया है।

          थानेदार प्रदीप आर्य ने बताया कि महिला मित्र टीम गरीबों समेत मध्यम वर्ग की महिलाओं के बीच जाएगी। टीम की अगुवाई की जिम्मेदारी प्रधान आरक्षक विमला मनहर, आरक्षक जिज्ञासा कौशिक आरक्षक उत्तरी भारती को दी गयी है।

                     महिला मित्र टीम गरीबों, स्लम क्षेत्रों, झुग्गी झोपड़ियों, घरेलु कार्य करने वाली महिलाओं, अटल आवास क्षेत्र और अकेल रहने वाली महिलाओं के बीच पहुंचेगी। सभी के बीच मांग के अनुसार सेनेटरी पैड से लेकर नैपकीन समेत अन्य महिलाओं से जुड़ी जरूरी वस्तुओं की वितरण करेगी। क्योंकि लाकडाउन के दौरान महिलाओं का मेडिकल दुकान तक पहुंचाना मुश्किल होता है। इन्ही मुश्किलों को आसान बनाने के लिए पुलिस कप्तान के निर्देश पर अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। 

              अभियान में अपोलो फार्मेसी, आभा फार्मा, रसोई हॉटल, त्रिपुरा मेडिकल, महोबे मेडिकल, घनश्याम होम्स, महेश चौकसे, राजकुमार शेट्टी, और सांई भास्कर पार्षद समेत अन्य लोगों का विशेष योगदान है।  

                  प्रदीप आर्य ने बताया कि महिलाएं संकोच में अपनी परेशानियों को साझा करने से बचती है। महिला मित्र टीम इन परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेगी। आर्य ने जानकारी दी कि सभी सामानों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। 

              

close