महिलाओं के लिए एरोबिक्स और जुम्बा प्रशिक्षण ….. महिलाएं स्वस्फूर्त सीख रही हैं एरोबिक्स

Chief Editor
2 Min Read
जशपुर।  जशपुर की महिलाओं के  सशक्तिकरण की दिशा में जिला कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा महत्वूर्ण कदम उठाया है और यहां की महिलाओं को स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन शैली अपनाने हेतु निःशुल्क एरोबिक्स और जुम्बा की कक्षा प्रारंभ की गई  है। यह निःशुल्क प्रशिक्षण जशपुर के जयस्तंभ चौक में स्थित इनडोर स्टेडियम में प्रातः 5.30 बजे से 6.30 तक नियमित संचालित  है।  एरोबिक्स और जंब्बा संगीत के साथ लय में शारीरिक व्यायाम नृत्य शैली है ।  जिसमें महिलाएं मनोरंजन करते हुए तनावमुक्त होकर प्रसन्नता के साथ व्यायाम करतीं हैं। इस नृत्य शैली से महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आप को स्वस्थ रखने में सफल रहती है।
 इस नृत्य शैली की ट्रेनर श्रीमती मधु मिश्रा ने  जानकारी देते  हुए बताया कि जिले के उत्साही कलेक्टर  का यह  प्रयास   सीखने वाली महिलाओं के जीवन शैली और उनके परिवार पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है ।   इसके लिए उन्होंने सभी महिलाओं की ओर से  जिला कलेक्टर  को  धन्यवाद  दिया है कि उनके पहल पर  इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को एरोबिक्स और  जुम्बा जैसी आधुनिक नृत्य शैली निःशुल्क सीखाने का अवसर मिला है।  सामान्यतः इस तरह  का प्रशिक्षण की सुविधा बड़े शहरों में उपलब्ध होती  है जिसमें भारी शुल्क दे कर लोग इसको सीख सीखते हैं । इस प्रशिक्षण में शहर की 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की महिलाएं स्वस्फूर्त बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता निभा रही  हैं। वर्तमान में लगभग 90 महिलाओं का एक बैच का प्रशिक्षण चल रहा है। यदि इच्छुक महिलाओं की संख्या बढ़ती है तो एक और बैच संध्या  प्रारंभ किये जाने पर विचार किया जा रहा है।
close