महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनना होगाः हर्षिता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170115-WA0008बिलासपुर— कमजोर वर्गों के बीच आज विलिवर्ष चर्च डायज ने एक कार्यक्रम के दौरान सिलाई और सायकल का वितरण किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। सिलाई मशीन और सायकल का वितरण नारी सशक्तिकरण की दिशा में पहला चरण है। हर्षिता ने कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। साथ के.पी.योहान्नन समेत चर्च के सभी सदस्यों को सेवा भाव के लिए बधाई भी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           योहान्न ने बताया कि डायसेज ने प्रदेश में आर्थिक रूप से पिछड़े महिलाओं में तीन सौ सिलाई मशीन और दो सौ सायकल का वितरण किया जाएगा। बिलासपुर,कोरबा.जांजगीर और रायगढ़ में पचास सिलाई मशीन और सायकल का वितरण किया गया है। योहान्न ने बताया कि गरीबों की सेवा और महिलाओं को सशक्त बनाना ही हमारा उद्देश्य है। इस प्रकार के प्रयास का मुख्य उद्देश्य लोगों की जिन्दगी में खुशहाली लाना है। सभी लोग विकास की दिशा में कदम से कदम मिलाकर चलें। आर्थिक रूप से मजबूत बनकर सामने आयें।

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि जब समाज की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होंगी तब तक विकास का काम अधूरा रहेगा। सायकल या सिलाई मशीन का वितरण महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने का प्रथम चरण है। विलिवर्श चर्च इस दिशा में सराहनीय काम का बीड़ा उठाया है। राज्य सरकार का लक्ष्य देश की एक एक महिलाओं का सशक्तिकरण करना है। बच्चियां सायकल से स्कूल जाएंगी। महिलाएं सिलाई कर घर को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगी। पढ़ी लिखी लड़कियां हीं देश को मजबूत करेंगी।

                                          हर्षिता पाण्डेय ने आयोजकों के साथ महिलाओं और बच्चियों के बीच सिलाई मशीन और सायकल का वितरण किया । इस मौके पर आंगनबाड़ी के संयोजक देवेन्द्र पटेल समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

close