महिलाओं ने की थानेदार की शिकायत

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20150803-WA0004बिलासपुर— सरकंडा बंधवापारा की महिला समिति के सदस्यों ने आज आईजी से मुलाकात कर थाना प्रभारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिलाओं से मिलकर आईजी पवन देव ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      बंधवापारा महिला समिति के सदस्य शराब बन्दी को लेकर मोर्चा खोला है। महिलाएं पिछले कई महीनों से शराब के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। महिलाएं अक्सर कोचियों से शराब जब्त कर सरकंडा थाने के हवाले कर देती है। महिला समिति की सदस्य शराब बंदी के लिए रात्रि में मोहल्ले की फेरी भी करती हैं। इस दौरान जो भी शराब बेचते या पीते हुए पकड़ में आता उन्हें पकड़कर थाने के हवाले कर देती है।

                     महिलाओं ने आई जी से बताया कि सरकंडा थाना प्रभारी ने हमारे अभियान का ना केवल माखौल उड़ाया है बल्कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया है। पिछले दिनों भी थाना प्रभारी ने महिलाओं के खिलाफ अभद्र व्यवहार किया है। महिलाओं ने आई जी से बताया कि थाना प्रभारी की इस हरकत से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। तो वहीं शराबियों के हौसले बुलंद है।

close