महिलाओं ने थाना पहुंचकर जताई नाराजगी..बताया नहीं मिल रहा राशन..शिकायत एसड़ीएम तक पहुंची

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर— पन्द्रह से बीस महिलाएं राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर सिरगिट्टी थाना पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने लाकडाउन को लेकर नाराजगी जाहिर की है। महिलाओं ने बताया कि पिछले दो दिनों से राशन नहीं होने के चलते उन्हें भूखा रहना पड़ रहा है। लोगों की नाराजगी को शांत करते हुए सिरगिट्टी थानाप्रभारी ने राशन नहीं मिलने की जानकारी को एसडीएम तक पहुंचाए जाने की बात कही।

                  करीब 11 बजे के आस पास डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाएं राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर सिरगिट्टी थाना पहुंची। महिलाओं ने बताया कि वह लोग दूसरे गांव से हैं। राशन कार्ड घर ही छूट गया है। चूंकि लाकडाउन के चलते वे लोग सिरगिट्टी क्षेत्र से बाहर नही निकल पाए। अब तक किसी तरह गुजारा किया। लेकिन अब उनके पास राशन नहीं है। जिसके चलते उनके सामने भूखे मरने की स्थिति बन गयी है। 

                           महिलाओं ने बताया कि वह लोग पिछले कई दिनों लाकडाउन में फंसे है। उनके पास राशनकार्ड भी  नही है। ऐसी सूरत में उन्हें राशन भी मिलना मुश्किल है। जब तक उनके पास राशन और रूपए थे..किसी तरह भूख को शांत किया।

                 महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद थानेदार ने एसडीएंम को जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को शांत कराते हुए थानेदार ने कहा कि सभी को राशन मिलेगा। थानेदार ने एसडीएम की सारी बातों को महिलाओँ के सामने रखा। साथ ही जल्द ही राशन सुविधा उपलब्धन कराने की बात कही।

close