महिलाओं ने पुलिस को बताया…संस्था ने रोजगार के नाम पर लूटा…बैंक का कर्ज पटाना हुआ मुश्किल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुरः मस्तूरी थाना क्षेत्र गांव खुदुभाठा की महिलाओं ने जिला प्रशासन ने सामाजिक विकास सेवा समिति के संचालक मंडल पर धोखाध़ी का आरोप लगाया है। अपनी लिखित शिकायत में महिलाओं ने बताया कि सामाजिक विकास सेवा समिति के संचालकों ने भोली भाली महिलाओं के साथ लाखों रूपए का घोटाला किया है। पैसा मांगने पर संस्था अध्यक्ष कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। जहां शिकायत करना है करो। पिछले दस महीने से उसका कार्यालय बंद है। फोन पर जानकारी देता है कि वह इस समय मुम्बई में रहता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       जिला कार्यालय पहुंचकर मस्तूरी थाना क्षेत्र खुदुभाठा कि महिलाओं ने सामाजिक विकास सेवा संस्था पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि संस्था अध्यक्ष मानू सिंह पिता बीपी सिंह ने बताया कि समिति ने गांव गांव जाकर रोजकार देने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए महिलाओं को सूझ बूझ दिखाने की जरूरत है। साथ ही रोजगार हासिल करनेे लिए कम से कम आधी पूंजी लगाना होगा। आधा रकम संस्था देगी।

                       सेवा संस्था के बहकावे में आकर गांव की महिलाओं ने रोजगार पाने के लिए एक लाख अस्सी हजार रूपए जमा किया। संस्था ने हम लोगों को दोना पत्तल बनाने वाली मशीन के लिए एक लाख पचास हजार रूपए अकलतरा बैंक से लोन दिलाया। इसके बाद संस्था अध्यक्ष भानू सिंह, सदस्य अन्नपूर्णा देवी, उपाध्यक्ष मंजू महराज,,कोषाध्यक्ष अनुराधा सिंह,चंदराम,प्रभा कुजूर,यशवंत मरकाम सभी लोग गायब हो गए।

             हम लोगों ने अपना रूपया पाने के लिए  इंदू चौक स्थित कार्यालय का चक्कर लगाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्यालय दस महीने से बन्द है। फोन पर मानू सिंह से बातचीत की। उसने बताया कि इस समय मुम्बई में है। जल्द ही आकर रूपए देगा…लेकिन नहीं आया। फोन से सम्पर्क करने हर बार मुम्बई में रहने की बात करता है। अब तो उसने गाली गलौच करना भी शुरू कर दिया है। धमकी देता है कि रूपए नहीं देगा। जिसको जो करना है कर लो। क्योंकि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

               महिलाओं ने जिला प्रसासन और पुलिस ने गुहार लगाते हुए कहा कि न्याय दिलाएं। संस्था से रूपए दिलाएं। लोन की किस्त नहीं पटा पा रहे हैं। जिसके कारण किस्त और व्याज भी बढ़ता जा रहा है।

close