महिला आयोग पहुंचा पीड़ित परिवार…कलेक्टर से की शिकायत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

HARSHAITA (1)बिलासपुर—शादी से ठीक 9 दिन पहले लड़के ने लड़की के घर पहुंचकर शादी करने से इंकार कर दिया। लडकी के माता पिता ने जब शादी में कार और दो लाख रूपए नगद देने से इंकार किया तो लड़के माता पिता ने सगाई तोड़ दी। लडकी के पिता ने आंख में आंसू लेकर कलेक्टर और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को बताया कि लड़के दहेज प्रेम ने परिवार की इज्जत को धूल में मिला दिया है। तैयारी में लाखों रूपए खर्च हो चुके हैं। निमंत्रण कार्ड भी बंट गया है। सगाई टूटने के बाद बेटी अन्दर से टूट गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय से तिफरा अभिलाषा परिसर निवासी यशवंत ओमकार ने बताया कि बेटी अंजली ओमकार की शादी किशोर शेन्डे के बेटे रजनीकांत शेण्डे से तय हुई। सगाई कार्यक्रम 5 नवम्बर 2016 को नया बस स्टैण्ड के पास एक हाटल में हुआ। दोनो पक्षों ने शादी की तारीख 18 जनवरी 2017 को होना तय किया। सगाई के बाद हम लोग तैयारी में जुट गए। शादी का कार्ड भी बांट दिया गया। खाने से लेकर सभी प्रकार के जरूरी काम का भुगतान भी कर दिया गया। लेकिन दो महीने बाद 9 जनवरी को रजनीकांत शेन्डे और उनकी पत्नी सरला शेन्डे ने शादी से इंकार कर दिया।

लड़की के पिता यशवंत ने हर्षिता पाण्डेय को बताया कि रजनीकांत शेण्डे के पिता किशोर शेण्डे ने मुझे 9 जनवरी कोअपने घर बुलाया। उन्होने बातचीत के दौरान बताया कि लड़का रेलवे में काम करता है। इसलिए लड़के को दहेज में दो लाख नगद के अलावा एक कार चाहिए। ऐसा नहीं करने पर सगाई तोड़ने की धमकी भी दी। मैने समझाया कि सगाई के समय ऐसी कोई शर्त नहीं थी। बावजूद इसके शेण्डे परिवार ने मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इंकार कर दिया।इस दौरान किशोर शेण्डे और उनकी पत्नी के अलावा भाई हर्षवर्धन और बेटा रजनीकांत भी उपस्थित था। परिवार के अन्य सदस्य फूआ और फूफा जी भी थे।,

यशवंत ने बताया कि सगाई टूटने के बाद अंजली का हाल बुरा है। समाज में उनकी इज्जत को चोट पहुंची है। इस बीच शादी की तैयारी में लाखों रूपए खर्च हो चुके हैं। अब लडके पिता ने दहेज के लिए शादी करने से इंकार कर दिया है। यशवंत ने बताया कि पुलिस से किशोर समेत बातचीत के दौरान उपस्थित शेण्डे परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत की है। बावजूद इसके अभी तक कार्रवाई नहीं हुई । यशवंत दहेज लोभियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यशवंत ने पत्रकारों से बताया कि कलेक्टर से भी शेण्डे परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दहेज लोभियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने बताया कि दहेज लेना और देना दोनो ही सूरत में अपराध है। जानकारी के अनुसार लड़की ने दहेज लोभियों के घर शादी करने से इंकार कर दिया है। मै उसके साहस की सराहना करती हूं। जैसा कि बताया जा रहा है कि सगाई के बाद शादी लड़के वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया है। मामले में जांच की जाएगी। शादी के टूटने के कारणों का भी पता लगाया जाएगा। दोनो पक्षों को सुना जाएगा।

दहेज के सवाल पर हर्षिता ने कहा कि समाज में दहेज लेना और देना अपराध है। जांच में यदि दहेज मांगे जाने की सच्चाई सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

के निर्णय  निर्णय लिखित

 

close