महिला इंस्पेक्टर ने किया जहर का सेवन..पत्रकार को देख भड़का पति..बेटे ने कहा मां ने पी फिनाइल..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—इंस्पेक्टर माया असवाल ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की है। माया असवाल को आनन फानन में घर वालों ने श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी स्थित नाजुक बनी हुई है। माया असवाल इस समय डीएसबी प्रभारी है। बताया जा रहा है कि उन्हें कई प्रकार की बिमारी भी है। दवाईयां खा रही थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         दोपहर में जानकारी मिली कि डीएसबी प्रभारी महिला इंस्पेक्टर माया असवाल ने घर में फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की है। घटना के समय माया असवाल के पति घर में मौजूद नहीं थे। आनन फानन में माया असवाल को किसी तरह पास में ही स्थिति श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है। स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार माया असवाल को देखने पुलिस के आलाधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। 

                   मामले की खबर लगने के बाद जब पत्रकार घटना की शिकार माया असवाल की जानकारी लेने पहुंचे तो उनका पति अपना आपा खो दिया। पति ने पहले तो कहा उस समय घर में नहीं था। बेटे को जानकारी है। महिला इंस्पेक्टर के बेटे ने बताया कि घटना के समय वह घर की छत पर था। इसी बीच मां ने फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की। इसके पहले बेटा कुछ बताता। महिला इंस्पेक्टर के पति भड़क गए। और कहा कि हां फिनालयल पी है। और भी पारिवारिक वजह भी है। मैं क्यों बताऊं।

                मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माया असवाल दवाइयों का सेवन करती है। शायद कोई गलत दवा का सेवन कर लिया जिसके कारण उनकी ऐसी स्थिति बनी। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।

close