महिला कांग्रेस का प्रदर्शन…बजट पुतला जलाने में फेल नेत्रियों ने कहा…मंहगाई में घर चलाना मुश्किल

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर– महिला कांग्रेस ने शनिवार को नेहरू चौक पर बजट का पुतला जलाने का असफल प्रयास किया। पुतला जलाने की भरसक कोशिक के बाद भी पुलिस के सामने महिला कांग्रेस नेत्रियों की एक नही चली। इसके बाद सभी महिला कांग्रेस नेत्री कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दी। महिलाओं राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन से बजट के खिलाफ लिखित शिकायत की। साथ ही सिम्स में गर्ववती महिला से मारपीट करने वालों पर सख्त  कार्रवाई की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   जिला कांग्रेस महिलाओं ने शुक्रवार को नेहरू चौक पर बजट का पुतला जलाने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेस नेत्रियों को पुतला जलाने में कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने बोतल से पानी डालकर महिला नेत्रियों के मसूंबों को कामयाब नहीं होने दिया। गांड़ी में रखे पुतले को भी पुलिस अपने कब्जे में ले ली। इस दौरान छीना झपटी के बीच बजट पुतले के परखच्चे उड़ गए।

        इसके बाद  नारेबाजी करते हुए महिला नेत्री कलेक्टर कार्यालय पहुंची। राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को बजट के खिलाफ पत्र दिया। महिलाओं ने बताया कि केन्द्रीय बजट ने मध्यमवर्गीय परिवार को निराश किया है। थाली से बच्चों का भोजन छीना गया है। महिला नेत्रियों के अनुसार एनडीए सरकार के पास महंगाई नियंत्रित करने को लेकर ना तो दृष्टिकोण है और ना ही दृष्टि। दाल, हरी सब्जियां,चावल से लेकर गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। मध्यवर्गीय परिवार की महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है।

            महिला नेत्रियों ने राज्यपाल से बजट में हस्तक्षेप की मांग की है। सीमा पाण्डेय और जिला अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे की अगुवाई में कांग्रेस नेत्रियों ने कहा कि एनडीए सरकार को अपनी आर्थिक नीतियों में बदलाव करने की जरूरत है।

डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

      कलेक्टर प्रशासन को लिखित शिकायत कर महिला कांग्रेस नेत्रियों ने सिम्स में गर्भवती महिला के साथ मारपीट की भी शिकायत की। कांग्रेस नेत्रियों ने बताया कि 2 फरवरी को सिम्स में भर्ती गर्भवती महिला के साथ मारपीट हुई है। घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने बताया कि एफआईआर के बाद भी एक्शन नहीं लिया गया है। कार्रवाई नहीं होने की सूरत में कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

close