महिला कांग्रेस नेत्रियों ने फहराया झण्डा .ग्रामीण अध्यक्ष अनिता ने कहा.सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंगे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- जिला महिला कांग्रेस नेत्रियों ने आज स्थापना दिवस गरिमामय कार्यक्रम के आयोजन के साथ मनाया। इस दौरान जिला एवं शहर महिला कांग्रेस अध्यक्षों ने झण्डारोहण कर कांग्रेस की रीति और नीति पर चलने का संकल्प लिया।
   
                         जिला महिला कांग्रेस नेत्रियों ने आज महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिला एवं शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने झण्डारोहण किया। साथ ही दोनों नेत्रियों ने उपस्थित महिला नेत्रियों को समाज में महिला कांग्रेस की भूमिका को लेकर प्रकाश डाला।
 
                         ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे और शहर कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पाण्डेय ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के विशेष मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के निर्देशानुसार किया गया। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ” फाउंडेशन डे” के अवसर पर जिला और शहर अध्यक्ष ने महिला कांग्रेस का झंडा फहराया।
 
      अनिता लव्हात्रे ने जानकारी दी कि आज के ही दिन राहुल गॉधी ने महिला कांग्रेस का ध्वज राष्ट्रीय अध्यक्षा सुष्मिता देव के साथ फहराया था। आज भी प्रदेश समेत बिलासपुर में भी महिला कांग्रेस ध्वज फहराया गया ।  कार्यक्रम मे  मौजूद सभी कांग्रेस नेत्रियों ने कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार काम करने का संकल्प लिया। साथ ही सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया है।
 
               जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष सीमा पाण्डेय, शहर प्रवक्ता सावित्री सोनी, जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा सहारे , इंटक कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूनेश धीरज, वार्ड पार्षद और एमआईसी मेम्बर परदेशी राज, वहीदा बेगम , पूर्णिमा शर्मा , सरिता मानिकपुरी, सुनीता यादव , वार्ड प्रतिनिधी आशीष दान , फरीदा बेगम, युवा नेता जितेन्द्र सिंह , साहूकार भास्कर ,सीमा पैकरा, मनी पटेल, ई कुमारी , पुन्नी बाई पोर्ते,नीलू सहारे, दुर्गा सोनी, गंगोत्री साहू, कृष्णा पाटले, राजबाई वर्मा ,रामकुमार मौजूद थे।
close