बिलासपुर— कांग्रेस महिला विंग ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दो सूत्रीय मांग का पत्र दिया। महिला कांग्रेस ने आईजी के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की।
कांग्रेस की महिला विंग ने कलेक्टर से आईजी के खिलाफ महिला सिपाही के लिए न्याय की मांग की। कांग्रेस नेत्रियों ने कलेक्टर को दो बिन्दू वाला पत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। महिलाओं ने कलेक्टर से कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत पर विभागीय जाॅच समिति के अलावा न्यायिक जांच भी हो। पुलिस विभाग की महिला उत्पीड़न सेल का मूल्यांकन किया जाये। सेल की संरचना में विभागीय सदस्यों के अलावा अन्य समाज सेवी सदस्यों को भी रखा जाए।
कितनी बैठके हुई, प्रकरणों के तथ्यों और कार्याे का मूल्यांकरन हो। सेल के सदस्य बिना दबाव के स्वतंत्र रूप से अपने अधिकारों का महिला हित में उपयोग करें। विभाग में कार्यरत सभी महिलाकर्मी अपने उच्च अधिकारियों अथवा सहकर्मियों का किसी भी प्रकार से शोषण न हो।
शहर अध्यक्ष संध्या तिवारी ने बताया कि निष्पक्ष कार्यवाही नहीं होने पर महिला कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। संध्या के अनुसार वर्तमान सरकार और प्रशासन की संरक्षण में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष संध्या तिवारी, जिला अध्यक्ष अनिता लवहात्रे, ब्लाक अध्यक्ष शशि देवांगन, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष सीमा सोनी, डाॅ. उषा किरण बाजपेयी, प्रदेश सचिव शोभा, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा सिंह, संगठन मंत्री चित्रलेखा कंसकार, गायत्री कश्यप, आशा पाण्डेय, गिरीजा कश्यप, मंजू त्रिपाठी, अफरोज खान , पूजा शर्मा, रानी सोनी, मुख्य रूप से उपस्थित थे।