महिला के साथ चाकूबाजी…चोरी की नीयत से घुसा था युवक…हमला के बाद फरार…पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—तालापारा निवासी बृद्ध महिला पर आदतन नशेड़ी पड़ोसी युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार मामला करीब दो बजे का है। सुजाता हुसैन उस समय घर पर अकेली थी। पड़ोसी युवक ने उन पर चाकू से हमला कर फरार हो गया है। परिजनों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे तालापारा में चाकूबाजी की जानकारी मिली है। चाकूबाजी के बाद हमलावर युवक युवक फरार है। शिकायत कर्ताओं ने बताया कि युवक आदतन नशेड़ी है। दोपहर दो बजे के आस पास नशेड़ी युवक घर के अन्दर घुसकर सुजाता हुसैन के पीठ पर हमला कर दिया। सुजाता हुसैन रिटायर्ड कर्मचारी हैं। घटना के समय घर में अकेली थीं।

                            परिजनों ने घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराध बी दर्ज कर लिया गया है। रिटायर्ड महिला ने बताया है कि नशेड़ी युवक चोरी की नीयत से घर में घुसा। मौका नहीं मिलने पर चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार के बाद आरोपी भागने मे कामयाब हो गया।

                                                         सिविल लाइन पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान घायल महिला ने बताया कि नशेड़ी युवक यूसुफ बिहारी पड़ोस में ही रहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया है।

close