महिला चिकित्सक को धमकी देने वाला गिरफ्तार..न्यायालय में हुआ पेश..घर घुसकर दी थी गाली,उठा लेेने की धमकी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— महिला चिकित्सक को कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजू ऊर्फ गणेश तिवारी पिता कांति तिवारी मल्हार का रहने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        मस्तूरी पुलिस के अनुसार थाना पहुंचकर महिला चिकित्सक ने लिखित शिकायत कर बताया कि कार्यस्थल पर आरोपी गणेश तिवारी ऊर्फ राजू ने दुर्व्यवहार किया है। महिला चिकित्सक के अनुसार घटना 17 मई सुबह 9 बजे की है। तात्कालीन समय वह कोविड-19 की अत्यावश्यक सेवा में थी। इस दौरान वह एक गर्भवती महिला का प्रसव करवा रही थी। इसी दौरान मल्हार का राजू ऊर्फ गणेश तिवारी कुछ लोगों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आया।

                 उसने बताया कि गुजरात से एक व्यक्ति आया है। कोरोना संदेही है। और जल्दी से जांच करने और सैम्पल लेने के लिए दबाव बनाने लगा। मैने उन्हें बताया कि कोरोना का सैम्पल यहां नहीं बल्कि सीएचसी मस्तूरी मे लिया जा रहा है।

                          इतना सुनते ही राजू तिवारी भड़क गया। अश्लील गाली गलौच देने के साथ ट्रांसफर कराने की धमकी दिया। इसके बाद वह डर गयी और मामले की जानकारी सीनियर डाक्टर को मोबाइल पर दी। और डरकर वह आवास चली गयी। अन्दर से दरवाजा बन्द करने लगी। इसी बीच आरोपी उसके पीछे पीछे घर तक आ गया। और अन्दर घुस गया। यहा भी उसने डराया धमकाया । उसने कहा कि बड़े डॉक्टर को जला दूंगा। तुम्हे उठवा लूंगे कहते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया।

             मस्तूरी थानेदार ने बताया कि महिला चिकित्सक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 186, 294, 452, 506 के तहत दर्ज किया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

close