महिला ने किया आत्मदाह

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

unnamedबिलासपुर— पति से प्रताड़ित एक महिला ने मिट्टी तेल स्नान के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया। मामला मस्तूरी के किसान परसदा का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुमारी भास्कर अपने पति के साथ रहकर रोजी मजदूरी का काम करती थी। पति छोटू भास्कर उस पर आए दिन चरित्र शंका का आरोप लगाते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करता था। रोज रोज की उलाहना से तंग आकर कुमारी ने आज खुद पर केसोनिन डालकर आत्मदाह कर लिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         मामले की जानकारी की जानाकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तूरी भेज दिया। पुलिस ने बताया कि छोटू भास्कर अपनी पत्नी से मायके से बीमा राशि लाने के लिए रोज दबाव डालता था। जिससे तंग आकर महिला ने परेशान होकर आत्मदाह कर लिया। बहरहाल पुलिस जांच में जुट गयी है।

close