प्राध्यापिका ने लगाया शोषण का आरोप

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

collectorate 1बिलासपुर—नलिनी प्रभादेव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापिका ने कलेक्टर से दीपांकर राय पर दैहिक शोषण का आरोप लगाया है। प्राध्यापिका ने अभद्र व्यवहार करने वाले दीपांकर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    नलिनी प्रभादेव राय महाविद्यालय के एक सहायक प्राध्यापिका  ने जनदर्शन में कलेक्टर से शिकायत की।  कलेक्टर अनबलगन पी. को बताया कि  महाविद्यालय के सचिव दीपांकर राय ने उसके साथ अभद्र व्यवहार और कटु शब्दों का इस्तेमाल किया। एक बार प्राचार्या के सामने भी बदतमीजी की। शिकायत के बाद भी दीपांकर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

                       प्राध्यापिका ने बताया कि तीन सितम्बर को वेतन के लिए चर्चा की थी। इस दौरान दीपांकर ने कॉलेज से निकालने की धमकी भी  दी। अश्लील हरकत कर छूने का प्रयास किया। गंदे इशारे भी किए। नौकरी से बाहर होने से बचने के लिए साथ देने को कहा।

                                 प्राध्यापिका ने बताया कि 6 सितम्बर को सचिव ने पत्रक में हस्ताक्षर नहीं करने दिया। इतना ही नहीं सचिव ने धक्के मारकर कालेज से बाहर निकाल दिया।

                            मामले की शिकायत बिलासपुर विश्वविद्यालय, राज्य महिला आयोग, महिला थाना, अजाक थाना में की है। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नही हुई है।

close