महिला बाल विकास अधिकारी के घर छापा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150720-WA0069बिलासपुर— एसीबी की टीम ने आज एक साथ प्रदेशस्तर पर आधा दर्जन से अधिक स्थानों छापामार कार्रवाई करते हुए करोड़ों की ब्लैक संपत्ति का खुलासा किया है। आज तड़के बिलासपुर के मस्तूरी स्थित महिला एवं बाल विकास अधिकारी के घर पर एसीबी की टीम धावा बोला। जैसे ही एसीबी की टीम महिला बाल विकास अधिकारी के निवास पहुंची। मुख्य दरवाजा में पहुंचकर काल वेल दबाया तो अधिकारी से भागने का प्रयास। लेकिन एसीबी की सजगता से पहले से तैनात अधिकारियों ने किशन कांति टंडन को गिरफ्तार कर लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     मालूम हो कि आज प्रदेश में एक साथ आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापा मारा। इसी आज मस्तूरी के बाल विकास अधिकारी के निवास पर कार्रवाई करते हुए किशन कांति टंडन को भागते हुए धर दबोचा। एसीबी को जानकारी मिली थी किशन कांति टंडन के पास अकूत संपत्ति है। जानकारी के अनुसार किशन कांति बलौदा बाजार में करोड़ों के आलिशन मकान हैं। टंडन जहां भी रहे अकूत संपत्ति बनाया। इसी तरह राजनांदगावं, जगदलपुर और विभिन्न स्थानों पर आलिशन मकान और चल अचल संपति संग्रह कर रखा है।

                         किशन कांति के बारे मे मिली जानकारी के अनुसार वह कोई काम बिना लेन देन के नहीं किया करते थे। मस्तूरी में ही उनका करोंड़ों का दो बंगला। बताया जा रहा है कि उनकी शिकायत उपर किसी उनके आदमी ने ही किया है। आज कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम टंडन के निवास से करोड़ों के दस्तावेज और नगद के साथ जेवरात भी बरामद किए है। खबर लिखे जाने तक एसीबी की जांच पड़ताल की कार्रवाई निरंतर जारी है।

close