महिला शिक्षाकर्मियों की महापंचायत में रहेगी सक्रिय हिस्सेदारी..तैयारी में जुटा संगठन

Shri Mi
3 Min Read

बालोद–11 मई को रायपुर मे होने वाले महापंचायत के लिए जिले के सभी विकास खंड मे तैयारी चल रही है।विदित हो कि मोर्चा द्वारा हुए पिछले 15 दिनो के आंदोलन मे महिला शिक्षा कर्मियो ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया था व आंदोलन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।छ ग पं न नि शिक्षक संघ ने प्रदेश के प्रत्येक जिले व विकास खंड मे महिला मोर्चा का गठन कर महिला शिक्षा कर्मियो को महत्वपूर्ण जवाबदारी संगठन मे दी है।राजधानी मुख्यालय मे हुए पिछले प्रदर्शन मे कई महिला शिक्षा कर्मियो ने आंदोलन को आगे बढाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।जैसा कि अब मोर्चा द्वारा 11 मई को महापंचायत राजधानी रायपुर मे आयोजित होना तय है।ऐसे मे नारी शक्ति को नजरअंदाज नही किया जा सकता ।पूरे प्रदेश मे लगभग 60 फीसदी महिला शिक्षा कर्मी कार्यरत है। अतः उक्त महापंचायत मे इस बार भी महिलाओ के बढ चढ़कर हिस्सा लेने की तैयारी पूरे प्रदेश मे की जा रही है।इस बीच महिला मोर्चा टीम बालोद ने जिले के सभी महिला शिक्षक पंचायतो को उक्त प्रदर्शन मे शामिल होने का आह्वान किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिला बालोद से प्रांतीय महिला प्रतिनिधि ललिता यादव तथा जिला प्रतिनिधि नीता बघेल ने संयुक्त रूप से जिले के हर एक शिक्षा कर्मी व साथ ही जिले के सभी महिला शिक्षा कर्मियो को महापंचायत मे शामिल होकर अपनी एकता व अपनी ताकत दिखाने अपील की है।शिक्षक पं न नि मोर्चा बालोद के जिला संचालक दिलीप साहू ,प्रांतीय सहसंचालक प्रदीप साहू एवं जिला सहसंचालक रघुनंदन गंगबोईर ने बताया कि जिले मे सभी की महापंचायत मे सहभागिता के लिए महिला मोर्चा बालोद से  ललिता यादव,प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, नीता बघेल जिला प्रतिनिधि जिला उपाध्यक्ष  बसंती पिकेश्वर -डौन्डीलोहारा,  सरिता देवान – गुरुर, गोपिका राजपूत- डौडी  सुषमा पटेल-गुंडरदेही , अंजुलता योगी-बालोद महासचिव  दुर्गा जोशी- बालोद , पुष्पा चौधरी- गुंडरदेही , सुखिया देवांगन-डौन्डीलोहारा, अलेसिया मंडावी-डौन्डी , मौसमी साहू-गुरुर ,महामंत्री शारदा रामटेके-बालोद, मधुमाला कौशल-गुंडरदेही,  मालती यादव-डौन्डीलोहारा, मीना नेताम-डौन्डी,  नलिनी पानबुड़े-गुरुर सहसचिव योगिता यादव-बालोद,रमा अग्निहोत्री-गुंडरदेही , अनुसूईया यादव-डौन्डीलोहारा, कुवँर बाई चोपड़े-डौन्डी,  धनेश्वरी साहू-गुरुर संगठन मंत्री- किरण कोसमा-बालोद , कविता छाबड़ा-गुंडरदेही,  कुसुमकली देवांगन-डौन्डीलोहारा, प्रतिमा साहू-डौन्डी, इंद्राणी साहू-गुरुर ,संगठन सचिव-  वेदबती आवड़े-बालोद , श्रद्धा वासनिक-गुंडरदेही , तुलसी साहू-डौन्डीलोहारा, मंजुलता साहू-डौन्डी , जनक नेताम-गुरुर ,प्रचार सचिव- सुनीता चौहान-बालोद, सुधा देशमुख-गुंडरदेही , लुमन साहू-डौन्डीलोहारा, अनामिका मंडावी-डौन्डी, हीरा गंजीर-गुरुर ,संयुक्त सचिव- हिमलता सुकदेवे-बालोद , नीता अग्ने-मगुंडरदेही ,  माया भारद्वाज-डौन्डीलोहारा, हिमा देवहारी-डौन्डी, कृष्णा मिश्रा-गुरुर ,ब्लॉक प्रभारी- चंद्रिका तारम-बालोद, रंजना सिंह-गुंडरदेही , नीलम देशमुख-डौन्डीलोहारा, नीलम देवांगन-डौन्डी , चित्ररेखा नागवंशी-गुरुर सहित सैकड़ो महिला शिक्षा कर्मियो व सभी महिला ब्रिगेड ने महापंचायत मे जिले के सभी महिला साथियो के उपस्थिति के लिए आह्वान व अपील करते हुए तैयारी कर रही है ।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close