महिला संगठन को भूपेश करेंगे संबोधित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

raipur-congress_20141015_92042_15_10_2014रायपुर—छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 13 अक्टूबर को कांग्रेस भवन होगी। बैठक में प्रदेश के दिग्गज नेता पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल,छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव अंजलि पी. तापरे, महासचिव वाणी राव, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और मोर्चा प्रभारी षैलेष नितिन त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान प्रदेश में महिलाओं से अनाचार के खिलाफ जरूरी रणनीतियों पर चर्चा होगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता रावटे ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि गुरूवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश के बड़े नेताओं की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक की तैयारियों को लेकर आज महामंत्री शैलेश  नितिन त्रिवेदी ने पदाधिकारिओं और ब्लाक अध्यक्षों के साथ जरूरी विचार विमर्श किया। गुरूवार को होने वाली बैठक में देष में आसमान छूती महंगाई और प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार और अनाचार की घटना पर विचार विमर्श किया जाएगा।

                  अनिता रावटे ने बताया कि इस दौरान समस्याओं के खिलाफ प्रभावी कदम उठाये जाने को लेकर चर्चा होगी। पीसीसी निर्देश के बाद महिलाओं से अनाचार की घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस रैली विशाल प्रदर्शनन करेगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष अभियान बूथ कमेटियों के गठन में महिला कांग्रेस की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिये दिशा निर्देश दिया जाएगा। इस दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

                     प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता रावटे ने बताया कि बैठक में प्रदेश महिला संगठन के सभी पदाधिकारी, जिला और ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रमुख महिला कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ताओं विषेश रूप से उपस्थित रहेंगे। आज बैठक की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया है। आज के बैठक में आशा चौहान, नीना युसूफ, आभा मरकाम, राधा राजपाल, शायरा बानो, अनिता गुरूपंच, राहत परवीन, रजिया बानो, अपर्णा फ्रासिंस, अंजुम आलम, कार्तिका भुआल, वंदना राजपूत, सोनिया यादव, निषा बदरोटे शामिल हुई।

close