महेन्द्र को मिला श्रेष्ठ लायन का तमगा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

1/10/2001 7:03 PMबिलासपुर—- आज लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी ने अभ्यागत पुष्पा दीक्षित, अमरजीत सिंह दत्ता और जसपाल होरा की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया। नई कार्यकारिणी को लायन राजेन्द्र ने शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद लायन अध्यक्ष ने निःशक्तजनों को ट्रायसायकल वितरित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       मुख्य अभ्यागत की उपस्थिति में आज लायन क्लब की नई कार्यकारिणी ने शपथ लिया। वाइस डी. राजेन्द्र तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष- लायन राजकुमार चौधरी, उपाध्यक्ष लायन राकेश शर्मा, लायन पवन चौधरी, लायन लायन शिवमन चंदा, हरजिन्दर होरा,सचिव-लायन विजय अग्रवाल, सह सचिव- रविन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष-लायन राकेश पाण्डेय को शपथ दिलाया।

                     शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष लायन महेन्द्र गोस्वामी को उनके बेहतर नेतृत्व और कार्य के लिए प्रतीक चिन्ह देकर लायन राजेन्द्र तिवारी ने विशेष रूप से सम्मानित किया। मंजीत अरोरा को स्वर्गीय भारत भारतीय गोस्वामी स्मृति में सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

               कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य लायन शरदराव चिमोरे,लायन डी.आर.साहू,लायन राजकुमार सिंघानिया,लायन पीय़ुष अग्रवाल और लायन महेन्द्र गोस्वामी उपस्थित थे।

close