महेन्द्र गंगोत्री और कोकोपाड़ी बने प्रदेश युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष…. चुनाव के मद्देनजर हुई नियुक्ति

Chief Editor
1 Min Read

Randeep Surjewala, Congress, Pm Narendra Modi,रायपुर । छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस में दो लोगों को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बस्तर के कोकोपाड़ी और बिलासपुर के महेन्द्र गंगोत्री को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। यह नियुक्ति प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर युवक कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए नई नियुक्ति की है। जिसके तहत अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव – बस्तर के कोकोपा़ड़ी और बिलासपुर के महेन्द्र गंगोत्री को प्रदेश युवक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। खबर है कि यह नियुक्ति तीन महीने के लिए की गई है। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस में इस तरह की नियुक्ति इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई है। दरअसल प्रदेश युवक कांग्रेस के मैजूदा  अध्यक्ष उमेश पटेल खरसिया से कांग्रेस  के विधायक हैं और स्वाभाविक रूप से इस बार भी चुनाव मैदान में उतरेंगे।वे  अपने विधानसभा क्षेत्र में पर्याप्त समय दे सके और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में युवक कांग्रेस की टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन के लिए दो नए कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति किए जाने की खबर है।

close