माँ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में भक्त हुए सराबोर,जसगीतो पर जम के लगाये ठुमके

Shri Mi
2 Min Read

रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)।नगर में नव दिनो तक चले  शारदीय नवरात्रि में पूजा-अर्चना के पश्चात दशहरे पर विभिन्न स्थानो पर स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। दुर्गापूजा समितियों में नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति पीपल चौक,पावर हाउस,खोपा महुआ,तिलक चौक,रंगीला चौक,मध्य बाजार,बीच बाजार,जल केस्वर पारा द्वारा स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं की पूर्णाहूति के बाद विसर्जन का क्रम आंरभ हुआ इस दौरान दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य झांकिया निकाली गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं नगर के विभिन्न परिवारो द्वारा रखे गए ज्वारे का भी गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। इस वर्ष शहर में लगभग 08 स्थानो पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। जिसे कन्हार नदी में  विसर्जित की गई।

विसर्जन के दौरान मां के जसगीतो से नगर का वातावरण भक्ति से सराबोर रहा। वहीं विभिन्न समितियों के सदस्य व भक्तजन विसर्जन के दौरान गाजे-बाजे की धुन में रंग गुलाल से सराबोर रहे। प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों में आलोक गुप्ता अमित जयसवाल विक्की गुप्ता जितेश केशरी सनी केशरी द्वारा विसर्जन हेतु 12:00 बजे ही नगर भ्रमण पर मूर्ति को निकाल दिया गया था।

जिसका लाभ यह हुआ कि शाम ढलने से पहले ही सभी मूर्तियों का विसर्जन कर दिया। विसर्जन के दौरान नगर निरीक्षक भारद्वाज सिंह द्वारा नगर के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close