मां बिलासा को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि..सीएम ने दी संघर्ष की जानकारी…धरम और अमर ने भी किया याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—संभाग स्तरीय बूथ सम्मेलन को रिचार्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रायपुर के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन में अमित शाह ने मिशन 65 का टारगेट देकर प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने का कार्यकर्ताओं से संकल्प लिया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
                               आज बिलासपुर से रायपुर और बस्तर रवाना होने से पहले अमित शाह सुबह 10 बजे शनिचरी चौक पर बिलासा माई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने मां बिलासा माई के संघर्ष गाथा को राष्ट्रीय अध्यक्ष से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बिलासपुर का नामकरण मॉ बिलासा केवटीन के नाम पर हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मां विलासा को हमेशा याद रखने के लिए बिलासा चौक मां बिलासा माई की मूर्ति को स्थापित किया गया है।
       राष्ट्रीय अध्यक्ष से सीएम ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से मां बिलासा माई के योगदान को चिरस्थाई बनाए रखने राज्य स्तरीय पुरस्कार भी दिया जाता है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल , महापौर किशोर राय मौजूद थे। बिलासपुर मध्य मंडल जोन प्रभारी दुर्गा सोनी, मनीष अग्रवाल, मध्य मंडल अध्यक्ष गोपी ठारवानी, विनोद सोनी,मनीष शुक्ला, कमल कौशिक,आंनद बुधौलिया, सहितमध्य मंडल के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने स्थानीय मंत्री की अगुवाई में बिलासा चौक पहुंचे।
                   भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का रतनपुर से मंगाई गई कमल की विशेष माला से स्वागत कर मां बिलासा से आशीर्वाद लिया।
close