माजदा और ट्रैक्टर में टक्कर..एक की मौत तीन घायल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

CIMS ILAGबिलासपुर—सकरी बाईपास सड़क पर एक खडे ट्रेैक्टर को माजदा ने ठोकर मार दिया। ठोकर में घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गयी। माजदा चालक को स्टेरिंग काटकर बाहर निकाला गया। फिलहाल उसकी हालत काफी नाजुक है। ट्रेैक्टर में बैठे दो अन्य लोगो को गंभीर चोट आयी है। सभी को उपचार के लिए सिम्स में दाखिल करवाया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   जानकारी के अनुसार रायपुर तुर्काडीह बाईपास के पास लघुशंका करने ट्रैक्टर को खड़ा चालक पास में ही गया। इसी दौरान कोरबा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक माजदा गाड़ी ने खड़े ट्रेैक्टर को ठोकर मार दिया।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेैक्टर में बैठा राजकुमार शिवचरण और शिशुपाल दूर जा गिरे। माजदा का एक चक्का बाहर निकलकर राजकुमार के ऊपर गिर गया। जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

                            ट्रेैक्टर चालक कमल माथुर मृतक राजकुमार चाचा बताया जा रहा है। घटना के तत्काल बाद सभी घायल शिवचरण और शिशुपाल को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया।  सूचना मिलते ही सकरी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुच गयी। माजदा चालक अरविंद पिता संतोष को स्टेरिंग काटकर बाहर निकाला गया। संतोष  को भी घायल अवस्था में सिम्स में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत काफी नाजुक है।

                  ट्रैक्टर चालक कमल माथुर ने बताया कि माजदा का चालक अरविंद नशे में धुत था। लारवाही से ड्रायविंग कर ट्रैक्टर को सामने से ठोकर मार दिया। मृतक राजकुमार की पत्नी अमरैति माथुर ने बताया कि दोनो पति पत्नी रोजी मजदूरी का काम करते है। आज सुबह भी राजकुमार अपने चाचा कमल माथुर के साथ बल्ली खाली कराने पेण्डारी गांव गया था। उसके दो बच्चे है। राजकुमार की मौत के बाद भरण पोषण की समस्या आ गयी है। सकरी चौकी ने मर्ग कायम कर मामले में जांच करने का आश्वासन दिया है।

सकरी रोड टू लेन सड़क है वही मुंगेली और कोटा और रतनपुर को जोडता है जिसके चलते यहां वाहनो का दवाब अधिक रहता है। यहां से हमेशा  हादसे की शिकायत मिलती रहती है। दो दिन पहले भी सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर की मौत हो गई थी। एक अन्य एक डॉक्टर जीन्दगी और मौत के बीच झूल रहा है। डॉक्टर का इलाज अपोलो में चल रहा है।

close