मतदाता सूची तैयारी की तारीख में बदलाव…शासन से एक सप्ताह का मौका…दावा आपत्तियों का होगा निराकरण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

samaj kalyan vibhag,samaj kalyan,samaj kalyan vibhag,Social Welfare Department Recruitment 2019बिलासपुर—नगरीय प्रशासन ने बिलासपुर निर्वाचन नामावली तैयार करने की तारीख को बढ़ा दिया है। मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार दावा आपत्ति के साथ निराकरण के तारीख मेंं आंशिक संसोधन किया गया है। मालूम हो कि शासन ने इसके पहले दावा आपत्ती और निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए 30 सितम्बर 2019 का समय दिया था। जिला प्रशासन के निवेदन को शासन ने समय सीमा को बढ़ा दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर निर्वाचक नामावली और दावा आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। इसके पहले शासन ने नामावली सूची और आपत्तियों को 30 सितम्बर को पूरा करने का निर्देश दिया था।

             मंत्रालय मेंं जारी पत्र के अनुसार जिला प्रशासन ने तिथियों को बढ़ाए जाने के लिए कहा था। जिला प्रशासन के निवेदन को ध्यान में रखते हुए दावा आपत्तियों को प्राप्त करने की अतिम तारीख को बढ़ाकर 3 अक्टूबर 2019 किया जाता है। इसी तरह दावा आपत्तियों को निराकरण करने की तारीख 7 अक्टूबर 2019 किया जाता है। जानकारी हो कि इसके पहले शासन ने प्रदेश समेत निगम प्रशासन को 7 सितम्बर 2019 के आदेश कहा था कि सभी आपत्तियों और निराकरम का काम 30 सितम्बर 2019 तक पूरा कर लिया जाय।

close