माता भक्तों की राममंदिर में भीड़

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20151004-WA0000बिलासपुर—तिलकनगर स्थित राम मंदिर में माता सेवा का आयोजन लगातार सफलता के साथ किया जा रहा है। महिला मंडलियों की सेवा भावना से दशहरा के पूर्व क्षेत्र में भक्ति भाव का वातावरण देखने को मिल रहा है। महिला मंडलियां सेवा भाव के साथ कीर्तन और विभिन्न प्रकार के जश गीत प्रस्तुत कर लोगों में भक्ति भाव पैदा कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               तिलकनगर स्थित राममंदिर में माता सेवा कार्यक्रम गीत संगीत के माध्यम से गिया जा रहा है। सेवा भारती मंडली के पेश कार्यक्रम से क्षेत्र में भक्ति भाव का अनुभव करते ही बनता है। सुबह से लेकर शाम तक जस गीत की गूंज का असर चारों तरफ महसूस करने को मिल रहा है। कार्यक्रम में दिनों दिन महिला और पुरूषों की संख्या बढ़ रही है।

                   महिला सेवा मंडलियों का माता सेवा कार्यक्रम एक अक्टूबर चल रहा है। कार्यक्रम को आनंद लेने सुबह से ही भक्तों का तांता राममंदिर में देखने को मिल रहा है। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचक श्रद्धालु ना केवल भजन का आनंद उठा रहे हैं बल्कि माता का दर्शन कर अपने आप को धन्य घोषित कर रहे हैं।

                           मंदिर के पुजारी ने बताया कि माता सेवा कार्यक्रम से मन को शांति मिलती है। लोग भक्ति भाव से अपने आप को परम शांति का अहसास करते हैं। मालूम हो कि माता सेवा कार्यक्रम के अलावा तिलक नगर स्थित राममंदिर में इस प्रकार के आयोजन हमेशा किये जाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी भक्तों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।

Share This Article
close