मादक पदार्थ खपाते आरोपी गिरफ्तार.. मस्तूरी पुलिस की कार्रवाई..वाहन के अलावा 35 हजार का गांजा बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-उड़ीसा से तस्करी कर मस्तूरी क्षेत्र में गांजा खपाए जाने का प्रयास करते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच किलो गांजा समेत एक मोटरसायकल भी जब्त किया है।जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 35 हजार से अधिक बतायी जा रही है। बहरहाल आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है।
 
              पुलिस जानकारी के अनुसार मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति उड़ीसा से दो पहिया वाहन में गांजा लाकर मस्तूरी क्षेत्र में खपाने का प्रयास कर रहा है। मामले की जानकारी पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल को दी गयी। एसपी के निर्देश पर डीएसपी निमिषा पांडेय ने थाना प्रभारी मस्तूरी फैजुल शाह को टीम के साथ तत्काल नाकाबंदी का निर्देश दिया।
 
         नाकेबन्दी के दौरान पुलिस टीम को मानाडेरा मल्हार मार्ग पर शाम 5 से 6  बजे के बीच एक व्यक्ति सन्दिग्ध अवस्था मे दिखाई दिया। संदिग्ध व्यक्ति टीम को देखकर हड़बड़ा गया। पुलिस टीम ने व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। बैग तलाशी के दौरान 5 खाकी पैकेट में अवैध मादक पदार्थ मिला। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम रामाधार भानु पिता बग्गा उर्फ बखला भानु निवासी मल्हार बताया। मादक पदार्थ के सम्बन्ध में कोई दस्तावेज नही होना बताया। आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
 
             आरोपी के कब्जे से बरामद 5 किलो अवैध गांजा की कीमत 35000 रुपये और मोटरसाइकिल हौंडा शाइन CG 10 AV 8264 जप्त समेत कुल 70000 रुपये की सम्पत्ती को जब्त किया गया। आरोपी पर नारकोटिक्स अधिनियम की धारा 20 (ख) के प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।
close