मानसरोवर की यात्रा एक बार ज़रूर करनी चाहिए-अमर

Shri Mi
2 Min Read

samman samaroh (2)बिलासपुर। नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिककर मंत्री अमर अग्रवाल की कैलाश मानसरोवर की परिवारिक सफल यात्रा पर रविवार को एक हॉटेल में आयोजित सम्मान समारोह में राजेश मिश्रा एवं अमित साव के परिवार सहित नगर के विभिन्न समाज के सदस्यों ने अमर अग्रवाल एवं शशि अग्रवाल का सम्मान शाल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं फूलमालाओं से किया।नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा प्रत्येक व्यक्ति को युवावस्था में एक बार जरूर करनी चाहिए। मानसरोवर एवं कैलाश परिक्रमा की यात्रा से एक सुखद अनुभूति आध्यात्मिक एवं आत्मिक शांति मिलती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               निकाय मंत्री ने मानसरोवर यात्रा की वर्णन करते हुए कहा कि मानसरोवर जाने के दो-तीन मार्ग हैं। वहां सड़क एवं वायुयान दोनों माध्यमों से जाया जा सकता है। अत्याधिक उंचाई होने के कारण वहां आॅक्सीजन की कमी होती है। इसलिए यात्री को पूरी सावधानी एवं सुविधा सहित यात्रा करनी चाहिए। मानसरोवर में 0 डिग्री से लेकर 12 डिग्री तक तेज ठंडी हवाएं चलती है। इसलिए तैयारी के साथ जाये। वहां अस्थमा एवं कफ पीड़ितों के लिए यात्रा कष्टप्रद हो सकती है।

             मंत्री ने बताया कि मानसरोवर के बाद कैलाश पर्वत की परिक्रमा यात्रा भी यात्रियों द्वारा की जाती है। वहां पहुंचने पर कई प्रकार की मान्यताएं प्रचलित हैं। उन्होंने बताया कि हम सहपरिवार लगभग 22 यात्री मानसरोवर यात्रा पर गए थे। हमारे लिए यह यात्रा एक सुखद अनुभूति है। इस अवसर महापौर किशोर राय, रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close