मानसून ने दी बस्तर में दस्तक,कई इलाकों में मानसून पूर्व बारिश

Shri Mi
1 Min Read
Chhattisgarh,रायपुर,बिलासपुर,प्रदेश,हिस्सों, भारी बारिश,मौसम विभाग,प्रशासन ,अलर्ट,Mumbai Heavy Rains Latest Update,Heavy Rain, Tamil Nadu, Puducherry, Kerala, South Interior Karnataka, Lakshwadeep, Andaman Nicobar Islands,

रायपुर।मानसून ने बस्तर में दस्तक दे दी है।अगले 48 घंटे में मानसून के पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय होने की पूरी संभावना है।मानसून के पहले गुरुवार की शाम को प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। सामान्य तौर पर बस्तर में मानसून का प्रवेश 10 जून को होता है। इस हिसाब से मानसून वक्त पर आया है। 15 जून के आसपास मानसून रायपुर और 21 जून को अंबिकापुर पहुंचने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और ऊपरी हवा में सक्रिय चक्रीय चक्रवात के घेरे के असर से मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार तेज होने की उम्मीद की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि मानसून छत्तीसगढ़ के बस्तर में प्रवेश कर चुका है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

मौसम विज्ञानी के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। अगले 48 घंटे में मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और भाग महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल की खाड़ी ,उत्तर बंगाल की खाड़ी, अरुणाचल प्रदेश ,उड़ीसा ,असम मेघालय ,पश्चिम बंगाल के कुछ भाग तक पहुंचने की संभावना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close