मानस में विज्ञान डिप्लोमा कोर्स कराएगा मुक्त विवि

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

2/15/2000 7:32 PMबिलासपुर—मानस में विज्ञान से सामाजिक समरसता विषय पर पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में डिप्लोमा कोर्स इस सत्र से शुरू किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सितंबर महीने तक मानस में विज्ञान डिप्लोमा में प्रवेश लिया जा सकेगा।

                    विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह अपने तरह का ना केवल अनोखा बल्कि बहु आयामी सोच को दिशा देने वाल विषय है। इसके जरिए समाज में धर्म के वैज्ञानिक पहलुओं को नई सोच के साथ सामने लाने का अवसर मिलेगा। साथ ही भारत जैसे बहुसामाजिक ताने बाने को एक सूत्र में बांधने का प्रयास भी होगा।

                  विश्वविद्यालय प्रबंधन  के अनुसार मानस में विज्ञान समाज को व्यापक सोच को दिशा देने वाला विषय साबित होगा। कोर्स शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य मानस के गूढ़ रहस्यों को ना केवल सार्वजनिक मंच पर लाना है बल्कि समाज में फैले जाति,धर्म,वर्ग की कुरीतियों को समाप्त भी करना है। कोर्स के लिए सभी पुस्तकों को फ़ैजावाद मानस शोध संस्थान के सहयोग से तैयार किया गया है।

                            प्रबंधन ने बताया कि एक साल के डिप्लोमा कोर्स में 4 प्रश्नपत्र होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन फिलहाल मानस को संदर्भ में लेकर कोर्स तैयार किया  है। आवश्यकता महसूस होने पर अन्य धर्म ग्रंथों का सहारा लिया जाएगा।  इसके अलावा विवि ने चालू सत्र से डिप्लोमा और कौशल विकास के दो दर्जन नए कोर्स भी शुरू करने का निर्णय लिया है। योग साइंस, मार्केटिंग मैनेजमेंट, जर्नलिज्म एंड मास कम्प्युनिकेशन, होटल मैनेजमेंट,टूरिज्म जैसे प्रमुक विषय इसमें शामिल हैं।

                      विश्वविद्यालय न ऑनलाइन प्रवेश लेने वाले छात्रों को सौ रुपए छूट भी देने का निर्णय लिया है।

 

close