मार्च में रेल-तिमाही पेंशन अदालत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

railwaal_picasa- Copy बिलासपुर—रेलवे बोर्ड के निर्देश पर हमेशा की तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मण्डल में 15 मार्च बुधवार को पेन्शन अदालत का आयोजन किया जाएगा। मौके पर पेन्शन संबधित समस्याओं को निराकरण किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      रेल प्रबंधन ने बताया कि इस दौरान रेलवे मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को सुना जाएगा। हमने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को विभिन्न माध्यमों से पेंशन अदालत की जानकारी भेज दी है। अदालत की कार्यवाही मंडल प्रबंधक के कक्ष में सुबह 11 से होगी। जिस भी सेवा निवृत कर्मचारियों को किसी प्रकार की समस्या है वे अपना आवेदन दो प्रति में पूर्ण दस्तावेज के साथ28 फरवरी मंगलवार तक पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी पेंशन अदालत  को भेज सकते हैं।

                      रेल प्रशासन के अनुसार सम्पूर्ण दस्तावेज में पी.एफ.नम्बर, सेवानिवृत्ति तिथि, पी.पी.ओ.नम्बर की जानकारी होना अनिवार्य है। निर्धारित तारीख के बाद आवेदन पर विचार नही किया जायेगा।

                                रेल अधिकारी ने बताया कि तिमाही पेन्शन अदालत में पेन्शन से सम्बन्धित सभी प्रकार की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। पेन्शन अदालत में न्यायालय में विचाराधीन, विवादास्पद, उत्तराधिकारी मामला और अन्य नीतिगत मामलों, रेलवे बोर्ड में लंबित प्रकरण, प्री और पोस्ट -2006 मामलों को शामिल नही किया जाता है।

close