मार्च में होगी भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक..अमर ने कहा..जनता त्रस्त..2023 में बनेगी BJP की सरकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर कार्यसमिति की बैठक 28 और  29 मार्च को होगी। नगरीय निकाय एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन की तैयारियों और संगठन विस्तार को लेकर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। बैठक को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व निकाय  मंत्री अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

  भाजपा बिलासपुर कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 28 और 29 मार्च को होगी। बुधवार को भाजपा कार्यलाय में बैठक के दौरान कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अमर अग्रवाल ने चर्चा की। उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में अमर अग्रवाल ने कहा कि हमें मंडल और  जिले के संगठन का विस्तार करना है।  वरिष्ठ नेताओं को प्रत्येक बूथ में जाकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करना है। सभी मोर्चो और  प्रकोष्ठों का भी गठन जिला से लेकर मंडल स्तर पर किया जाना है।  इसकी तैयारी हमें अभी से करनी होगी।

           पूर्व निकाय मंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सवा साल में ही अलोकप्रिय हो गयी है। प्रदेश की जनता को अहसास हो गया है कि कांग्रेस सरकार काम नही पा रही है। आमजनों का कांग्रेस से भरोसा उठ गया है। 2023 में विधानसभा चुनाव में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार आज छोटी-छोटी समस्याओं को समाप्त नही कर पा रही है। हमें अपने-स्तर पर पुरजोर तरीके से विपक्ष की भूमिका अच्छी तरह से निभाना है।

                  बैठक में उपस्थित नेताओं को भूपेन्द्र सवन्नी28 मार्च 2020 को जिला पंचायत,  जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होना है। 29 मार्च 2020 को नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष और  पार्षदों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन है। सवन्नी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार संवाद कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और  भाजपा कार्यकर्ता केन्द्रों पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

             बैठक में जिला महामंत्री जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम की रूपरेखा में विस्तार से जानकारी दी।

close