मालगाड़ी बैगन के चार पहिए बेपटरी….मण्डल प्रशासन ने कहा…किसी प्रकार की हानि नहीं…यातायात यथावत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- दोपहर में पेण्ड्रारोड हर्री स्टेशन के बीच साइडिंग में शटिंग के दौरान मालगाड़ी के पहिया उतर गया। जिससे रेल प्रशासन में हलचल मच गयी। मण्डल जनसंपर्क से मिली जानकारी के अनुसार खबर मिलते ही शहडोल से राहत यान मौके के लिए तत्काल रवाना किया गया। इस दौरान यात्री गाड़ियों के परिवहन पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा है।
                                      मण्डल जनसम्पर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पेन्ड्रा रोड हिर्री स्टेशन के बीच मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। बताया जा रहा है कि एक डिब्बा के चार पहिया पटरी से उतरने की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन ने  तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। रेल प्रशासन के अनुसार बिलासपुर मंडल के सीआईसी सेक्शन के पेण्ड्रारोड-हर्री के मध्य स्थित बैलास्ट साइडिंग में शंटिंग के दौरान हादसा हुआ। एक वैगन के चार पहिये बेपटरी होने से कंडम कैम्पिंग कोच भी पटरी से उतर गई। इस दौरान रेल यातायात पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा है।
                रेल प्रशासन ने तत्काल शहडोल से दुर्घटना राहत यान भेजकर मरम्मत कार्य करने का आदेश दिया है।
close