मास्टर माइंड पहुंचा जेल…मोटरसायकलों के लिए तलाशता था बाजार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

1497529679113-2027937812बिलासपुर—स्पेशल पुलिस ने चोरी की मोटरसायकल का कारोबार करने वाले एक 24 वें चोर को भी हिरासत में लिया है। आरोपी के पास से पुलिस को आठ मोटरसायकल मिली है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले 23 बाइक के साथ दो दर्जन आरोपियों की धरपकड़ हुई थी। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गैंग के एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया है। शलभ सिन्हा ने बताया कि पिछली बार धरपकड़ के समय मोटरसायकल चोरी का आरोपी अमित देवांगन फरार हो गया था। गिरफ्तार किए गए मोनू ठाकुर की निशानदेही पर उसकी धरपकड़ हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                आईएएस शलभ सिन्हा ने बताया कि पिछली बार गिरफ्तार किए 23 आरोपियों में से एक मोनू ठाकुर की निशानदेही पर अमित देवांगन को हिरासत में लिया गया है। अमित ने शहर के विभिन्न स्थानों से गाड़ी चोरी करना स्वीकार किया है। अमित देवांगन पिता बहोरन देवांगन चोरी की मोटरसायकल के लिए ग्राहक की तलाश करता था। पुलिस ने अमित को चांटीडीह स्थित विकासनगर सरकंडा थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया है।

                           अमित देवांगन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मोनू के साथ गाड़ी चोरी करता था। पुलिस ने उसके पास से 8 मोटरसायकले बरामद की है। बरामद गाड़ियों में प्रमुख रूप से हीरो होन्डा की गाड़ियां है। इसके अलावा अपाचे,पल्सर भी हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से आरसी बुक भी जब्त किा है। सरकंडा थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 41(1-4)/379 तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

                 शलभ ने बताया कि अमित देवांगन शातिर किस्म का आरोपी है। चोरी के वाहनों में आरसी बुक के नंबर को लिखकर उपयोग करता था। इसके चलते गैंग के लोगों को मोटरसायकल बेचने में आसानी होती थी। सिन्हा ने बताया कि बरामद की गयी 8 गाड़ियों की कीमत करीब तीन लाख रुपए से अधिक है।

close