मिलाजुला रहा कांग्रेस का भारत बन्द बिलासपुर..नेताओं ने जमकर किया कृषि बिल का विरोध..बताया काला कानून

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर,,,,,कांग्रेस नेताओं ने आज नेहरू चौक में जमीन पर बैठकर आधा घंटा धरना प्रदर्शन के अलग अलग समूह में शहर का भ्रमण कर दुकान बन्द करने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस न नेताओं ने व्यापारियों से किसान हित में भारत बंद का समर्थन मांगा। विधायक शैलेश पांडेय, पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव समेत जिला कांग्रेस ग्रामीण और शहर अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रमोद नायक ने भाषण दिया। सभी नेताओं ने केंद्र के साथ भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी और पूंजीपतियों का समर्थक बताया। 
 
                       पूर्व निर्धारित समय से करीब घंटा भर बाद सभी कांग्रेसी नेहरू चोक पर 11 बजे के बाद नेहरू चौक में एकत्रित हुए। इस दौरान पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव विधायक शैलेश पांडेय, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक समेत वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
 
       भाषणबाजी के बाद सभी कांग्रेसी जिला और शहर कमेटी की अगुवाई में किसान विरोधी काले कानून वापस लेने का नारा लगाया। सभी कांग्रेसियों एक सुर में किसानों का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान का नारा भी बुलंद किया।
 
                 जानकारी देते चले कि आज प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं ने किसानों के समर्थन में  किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध किया है। कांग्रेसियों ने रैली निकालकर व्यपारियो से किसान हित में भारत बंद का समर्थन मंगा।  बिलासपुर में कांग्रेसियों ने  जिला और शहर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में शहर की दुकानों को बंद करवाया। यद्यपि बिलासपुर में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। बावजूद इसके कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि स्थानीय लोगो से कांग्रेस के भारत बंद को जमकर समर्थन मिला है। भारत बंद को किसान कांग्रेस महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस सेवा दल एनएसयूआई ने समर्थंन किया।
 
 
            कांग्रेसियों का काफिला नेहरू चौक से गोलबाजार के रास्ते गांधी चौक होते हुए रेलवे क्षेत्र को रवाना हुआ। इस दौरान कांग्रेसियों ने सभी व्यापारियो और सभी नागरिकों से बैंड के लिए समर्थन मांगा। यद्यपि व्यपारियो ने तत्काल समर्थन में शटर गिराया लेकिन कांग्रेसियों के आगे बढ़ते दुकान खोल लिया।
 
         विधायक शैलेश, विजय केशरवानी ने दावा किया कि बिलासपुर के सभी व्यापारी बंधुओं और पदाधिकारियों ने बंद को सफल बनाने में पुरजोर समर्थन किया। किसानों की लड़ाई को मजबूत करने  कंधे से कंधा मिलाकर चलने का दावा किया। किसानों के साथ न्याय हो सके इसके लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
 
 
       बंद के समर्थन कांग्रेस रैली में पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक शैलेश पाण्डेय , विजय केशरवानी प्रमोद नायक, मेयर यादव, सभापति  नजीरुद्दीनज़ अटल श्रीवास्तवज़ शैलेन्द्र जयवसाल, पार्षद रामा बघेल, बंटी गुप्ता विनय शुक्ला , अन्नपूर्णा भास्कर यादव , भरत कश्यप, जुगल गोयल, अनिता लव्हतरे, सीमा पाण्डेय, शहजादी कुरेशी , अज़रा खान , स्वर्णा शुक्ला ,तैयब खानज़ अरविंद शुक्ला, चित्रलेखा, प्रतिमा , सरिता आशा सिंह, आशा पाण्डेय,  सुबोध केशरी , मोती थावरानी, विककी आहूजा, सतीश गोयल, अजय काले, लल्ला सोनी, अनिल शुक्ला, चर्द्रप्रकाश बाजपाई,  अखिलेश बाजपाई, पंकज सिंह मोनू अवस्थी, बिट्टू बाजपाई के अलावा सभी निगम पार्षद और एल्डरमेन भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे।
close