मिली मंजूरी, अब होगा राष्ट्रीय राजमार्गो का कायाकल्प

cgwallmanager
3 Min Read

rashtriya rajmargरायपुर। भारत सरकार के सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए लगभग 33 सौ करोड़ रूपए की स्वीकृति राष्ट्रीय राजमार्गो के चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य के लिए प्रदान किए गए है। इस स्वीकृत राशि से  10 मीटर के राष्ट्रीय राजमार्गो के चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य कराया जाएगा।

                                               लोक निर्माण विभाग मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में कांकेर से बेड़मा तक 53 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गो के चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य के लिए के लिए 497 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति राशि से केशकाल घाट बायपास सड़क 11.5 किलोमीटर और कांकेर शहर बायपास मार्ग 10.5 किलोमीटर सड़क 10 मीटर बनाकर चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य कराया जाएगा। इस सड़क के निमर्मित हो जाने से केशकाल घाट में होने वाली यातायात की समस्याओं से निजात मिलगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2014-15 में 5 पैकेज 318.51 किलोमीटर के 1691 करोड़ 78 लाख रूपए की स्वीकृति भारत सरकार के सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त हुई थी।

                                              इन स्वीकृति सड़कों में 213.47 करोड़ रूप्ए की लागत की धमतरी से कांकेर तक 48.41 किलोमीटर की सड़क, 298.34 करोड़ लागत की बेड़मा से दहिकोंगा तक 48.41 किलोमीटर की सड़क, 262.54 करोड़ की लागत से दहीकोंगा से जगदलपुर तक 56.90 किलोमीटर की सड़क, 496.02 करोड़ की लागत से रायगढ़ से सराईपाली तक 81 किलोमीटर की सड़क और 421.41 करोड़ रूपए की लागत से चिल्पी से सिमगा तक 71 किलोमीटर की सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य कराया जा रहा है।

                                                वर्ष 2015-16 में 3 पैकेज 185.77 किलोमीटर के 1106 करोड़ 35 लाख रूपए की स्वीकृति भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त हुई थी। इन स्वीकृत सड़कों में 289.82 करोड़ रूपए की लागत से कवर्धा से चिल्पी तक 50.87 किलोमीटर की सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य शामिल है। इसी प्रकार 482.01 करोड़ रूपए की लागत से कटघोरा से शिवनगर तक 82.05 किलोमीटर और 335.32 करोड़ रूपए की लागत से शिवनगर से अंबिकापुर तक 52.40 किलोमीटर की सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य कराया जाना शामिल है।

close