मीडिया-जनता और नेताओं की बीच की कड़ी…प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल ने कहा…सच्चाइयों से रूबरू कराते हैं पत्रकार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
मुंगेली–विधानसभा मुंगेली में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कांग्रेस मीडिया सेन्टर कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होने उपस्थित कार्यकर्ताओं,नेताओं और गणमान्य लोगों को संबोधित भी किया। अटल ने कहा कि समय के साथ बदलाव जीवन का सुनिश्चित पहलु है। मीडिया के माध्यमों में बदलाव…परिवर्तन का बहुत बड़ा हिस्सा है। अटल ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि नेता और मीडिया एक सिक्के के दो पहलू हैं। जहां मीडिया हमें हमारी कमजोरियों के साथ सामाजिक स्थितियों और परिस्थितियों से अवगत कराता है। तो वहीं हमें आत्मावलोकन का मौका भी देता है।
                       प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और युवा दिल धड़कन अटल श्रीवास्तव ने मुंंगेली विधानसभा में मीडिया सेन्टर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान अटल ने उपस्थित नेताओं,कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों से संवाद किया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान अटल श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी ने ठीक ही कहा है …वक्त बदलाव का है। यदि बदलाव के साथ हम नहीं चलेंगे सब कुछ पीछे छूट जाएगा। दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसमें मीडिया की भूमिका बहुत ही अहम है।
               अटल ने कहा कि पिछले कुछ राज्यों में आधा दर्जन से अधिक बड़े चुनावों में मीडिया की भूमिका सर्वोपरि रही है। समय के साथ मीडिया की भूमिका बढ़ी है..। मीडिया ने अपनी भूमिका को बखूबी से निभाया भी है। बताना जरूरी है कि राजनैतिक दल और मीडिया के लोग एक सिक्के के दो पहलू हैं। खासकर परिवर्तन में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी समय के साथ बढ़ जाती है। क्योंकि मीडिया के माध्यमों में भी तेजी से बदलाव हुआ है। जब तक हम मीडिया से जुगलबंदी नहीं करेंगे..हमें अपने आत्मावलोकन में काफी परेशानी आएगी। और हमे बहुत पीछे होने से कोई नहीं रोक सकता है।
        अटल ने बताया कि मीडिया राजनैतिक दलों और जनता के बीच सेतु का भी काम करता है। हमें सेतु के साथ बेहतर संबध रखने के जरूरत है। अच्छा कार्यालय खोल लेने मात्र से जनता के साथ संवाद नहीं हो सकता है। इसके लिए हमें मीडिया साथियों के साथ सतत संपर्क में रहना होगा। मीडिया कितनी भी आलोचना करे..उसकी बातों को हमें सकारात्मक तरीके से लेना होगा। कहा भी गया है कि…निंदक नियरे राखिये..आंगन कुटी छवाय..बिन पानी बिन साबुन…निर्मल करे स्वभाव..। मुझे लगता है कि रहीम ने यह चौपाई हमारे लिए ही कहा है। कम से कम आज इस चौपाई से यही बोध होता है।
                   अटल ने अपने संबोधन में बताया कि जब तक हम मीडिया साथियों के सम्पर्क में नहीं रहेंगे। तब तक हमें जमीनी सच्चाई का बोध नहीं होगा। हमारा काम जनता की सेवा करना है। मीडिया का काम हमारी कमियों को उजाकर करना है। जब तक ऐसा नहीं होगा..हम जनता के साथ संवाद नहीं कर सकेंगे। जाहिर सी बात है कि संवाहीनता से हमे ही नुकसान है। क्योंकि जनता विकल्प खोजना जानती है। जरूरी है कि हम जनता तक मीडिया साथियों के माध्यम से पहुंचे। उनकी समस्याओं को दूर करेंं।
             अटल श्रीवास्तव ने मुंगेली विधानसभा के समस्त कांग्रसजनो को बधाई और शुभकामनये देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मीडिया सेन्टर निश्चित ही मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान मुंगेली के वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल सोनी, विधायक प्रत्याशी राकेश पात्रे, पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर,पार्षद सजंय जयसवाल और समस्त जिला शहर के कांग्रेसजन उपस्थित थे।
close