बिलासपुरः—- विधानसभा में अरपा को जीवित करने दो बैराज की घोषणा कर जल संसाधन मंत्री रविन्द्र जौबे ने बिलासपुर को नया जीवन दिया है। दो बैराज की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री ने अपने वादे को पूरा किया है। यह बातें पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवस्तव ने कही।
अटल श्रीवास्तव ने बताया कि खेल मैदान सरकण्डा में सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरपा नदी के उत्थान का एलान किया था। उन्होने कहा था कि अरपा के उत्थान और पानीदार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ऐसा करने से ना केवल जल स्तर बढेगा। बल्कि शहर की पेयजल समस्या भी खत्म होगी।
मुख्यमंत्री के वादे पर अमल करते हुए जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज विधानसभा में अरपा नदी पर दो बैैराज बनाये जाने का एलान किया है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे का आभार प्रगट किया है। अटल ने कहा की यह बडी घोषणा है। अरपा के विकास के लिए नींव का पत्थर साबित होगी। अटल श्रीवास्तव ने संगठन की तरफ से घोषणा का स्वागत किया है।
जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने भी मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री को घोषणा के लिए बधाई दी है।