मुंगेली पुलिस कप्तान की कार्रवाई…कोयला माफियों में हड़कम्प…तहसील के सामने संचालित कोल डीपो में लगा ताला

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— मुंगेली पुलिस ने पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर सरगांव स्थित कोयला डीपो पर छामापार कार्रवाई की है। तहसील के सामने अवैध रूप से संचालित डीपो को बंद कर दिया है। छापमार कार्रवाई के पहले ही गाड़ियां और जेसीबी मौके से नदारद थी। पुलिस ने कोयला डीपो को सील कर दिया है। मौके पर टनों कोयला पाया गया है। पारूल माथुर की कार्रवाई से अवैध कोल संचालको में हड़कम्प है। मालूम हो कि एक दिन पहले सीजी वाल ने खबर को प्रमुखता प्रकाशित किया था।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       मुंगेली पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर मुंगेली पुलिस ने कोल डिपो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सरगांव तहसील के सामने संचालित कोयला के अवैध डीपो को सील कर दिया है। पुलिस कार्रवाई की भनक शायद कोल डीपो संचालकों को मिल चुकी थी। जिसके कारण पुलिस को कार्रवाई के दौरान मौके से गाड़ियां और जेसीबी तो नहीं मिली। लेकिन पुलिस को डीपो में कोयला जरूर हाथ लगा है। कोयले के साथ डीपो को सील कर कोयला को जब्त कर लिया गया है।

                                             मुंगेली पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बताया कि अवैध कोल डिपो चलाए जाने की लगातार शिकायत मिल रही थी। यद्यपि अवैध कोल डिपो पर पुलिस की लगातार नजर है। जैसे की जानकारी मिली कि सरगांव तहसील के सामने कोल डिपो अवैध रूप से संचालित हो रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीपो को सील कर दिया है। मामले में डीपो संचालक को बुलाया गया है। जरूरी कागजात की मांग की गयी है।

                     पारूल माथुर ने बताया कि खनिज विभाग को मामले से अवगत करा दिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि तहसील कार्यालय के सरगाव तहसील सामने संचालित कोल डिपो और कोयला मालिक कौन है। पारूल माथुर ने कार्रवाई के लिए पुलिस को बधाई दी है। साथ ही क्षेत्र में संचालित डीपो पर नजर रखने का आदेश दिया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि क्षेत्र में नियम विरूद्ध संचालित किसी भी  कोल डीपो को नहीं छोड़ा जाएगा। फिलहाल सरगांव के सामने संचालित कोल डीपो की छानबीन की जा रही है।

close