मुंगेली में आजादी पर्व पर ध्वजारोहण,शकुंतला साहू ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान

Chief Editor
2 Min Read

मुंगेली(अतुल श्रीवास्तव)शनिवार को मुंगेली जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आज के इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू विशेष रूप उपस्थित रही। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित समारोह में शामिल होकर उन्होंने ध्वजारोहण किया साथ ही मुख्यमंत्री के नाम संदेश का वाचन किया।इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा कोरोना वारियर्स को सम्मान पत्र का वितरण किया। जिले के तहसील कार्यालय के समीप महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से शासन के गढ़ कलेवा का लोकार्पण किया गया। इस दौरान शकुंतला साहू ने महिलाओं को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का हमारे प्रदेश में बहुत बड़ा महत्व है.

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

आज महिलाओं के द्वारा समूह बनाकर जिस तरह से इन व्यंजनों को तैयार किया जा रहा है वो काबिल ए तारीफ है। गढ़ कलेवा के जिले में शुभारंभ होने के साथ ही अब आम नागरिकों को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्वाद का आनंद मिलेगा। साथ इस समूह से जुड़े महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा। उनके द्वारा मुंगेली जिले के वासियों को भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत प्रसन्नता मिली है और वह यहां बार बार आना चाहेंगी।

इस दौरान राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, छाया विधायक राकेश पात्रे, पूर्व विधायक चुरावन मंगेश्कर, पूर्व जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, रेखचन्द कोशले, रूपलाल कोशरे,जिला पंचायत सभापति अम्बालिका साहू,स्वतंत्र मिश्रा, अरविंद वैष्णव,संजय जायसवाल, एजाज खोखर,विनय चोपड़ा, लोकराम साहू, कौशल सिंह क्षत्रिय, ललिता सोनी, मंजू शर्मा, नूरजहां बेगम, मनोरमा गुप्ता, राजा माणिक,देवेंद्र वैष्णव, दीपक गुप्ता एवं जिले के कलेक्टर पी एस एल्मा, एसपी अरविंद कुजूर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अधिकारी कर्मचारी व आम नागरिक मौजूद रहे।

close