मुंगेली में राहुल के जन्मदिन को बनाया गया यादगार..प्रदेश अध्यक्ष विधि विभाग ने कहा..सेवा ही सच्चा धर्म

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—– विधि विभाग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को मुंगेली विधि प्रकोष्ठ ने राहुल गाँधी का जन्मदिन गरिमामय माहौल में मनाया। वकीलों ने राहुल गांधी पर गर्व जाहिर करते हुए कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म है। और राहुल गांधी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गरीबों की सेवा करने और जरूरत मंदों की पीड़ा को दूर करने का संदेश दिया है।
 
             मुंगेली में राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा पर्व के रूप में मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रमुख संदीप दुबे के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम के दौरान अविधिवक्ताओं ने राहुल गांधी के उद्देश्यों को सामने रखआ। कार्यक्रम में विधि विभाग के कांग्रेस नेताओं के अलावा रोटरी परिवार ने भी शिरकत किया।
 
             मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे ने कहा सेवा ही एक ऐसा सूत्र है जो हम सबको एक दूसरे से जोड़ कर रखता है। संदीप ने इस दौरान लोगों को सेवा भावना और राहुल गांधी के संदेश को सबके सामने रखा। साथ ही सभी को रिचार्ज भी किया।
 
            राहुल गांधी के जन्मदिवस को यादगार बनाने मुंगेली जिला न्यायलय परिसर में रोटरी क़्वीन पायल लथ, शिल्पी चौधरी, सेक्रेटरी रुचिका कौर, मनीषा जायसवाल, स्वाति श्रीवास्तव ने पौधरोपण किया।
 
            कोर्ट परिसर में एक सेनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन लगाया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। विधि विभाग जिला अध्यक्ष आनंद पांडेय, पार्षद मनुराज सोनी के साथ जिला अस्पताल मुंगेली में संदीप दुबे ने सभी मरीजों और परिजन के बीच खाद्य सामाग्री का वितरण किया।
 
           मुख्य अतिथि संदीप दुबे ने इस दौरान कोरोना काल की एक गतिविधियों की लोगों को जानकारी दी। उन्होने योद्धा डॉक्टरों और  नर्सो का स्वागत सम्मान किया। सहयोगियों के साथ वृद्धाश्रम पहुंचकर  जरूरत मंदों के बीच खाद्य सामग्री और मिठाई का वितरण किया।
 
                कार्यक्रम में कमल कांत मिश्रा, अश्वनी जायसवाल, दल्लु सिंह ठाकुर संयुक्त सचिव,  आनंद पान्डेय मनुराज सोनी,जिवन बंजारा, केशव यादव, राकेश शुक्ला, जयकरन  सिंह,चिंतरम यादव, मारुत सिंह,राजेंद्र चन्द्रवंशी,प्रवीण बिसेन,राजेंद्र पण्डेय,अरविंद रामं,कबीर पथी,अभय टंडन, रोहित गेन्दले,निमेश   पटेल, अजय देवांगन के.ल.शर्मा, सलीम समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
TAGGED:
close