मुंगेली विधानसभा युवा कांग्रेस ने किया बढ़े पेट्रोल डीजल दाम का विरोध

Shri Mi
2 Min Read

मुंगेली(अतुल श्रीवास्तव)।प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजेश छैदईया के नेतृत्व में पेट्राेल और डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर गुरुवार को मुंगेली विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया ,विरोध प्रदर्शन कांग्रेस भवन से पड़ाव चौक होते हुए नेहरू चौक से वापस कांग्रेस भवन में कार्यक्रम समाप्त किया गया । चार पहिया वाहन को रस्सा से खींच कर विरोध प्रदर्शन किया गया नारो के साथ मोदी सरकार की आर्थिक नीति स्पष्ट न होने के कारण जनता को मंहगाई से जो राहत जनता को मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल पा रही है। जनता को मिलने वाले लाभ से मोदी सरकार टैक्स के नाम पर अपनी तिजोरी भर रही है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

राजेश छैदईया ने कहा भाजपा सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाकर मध्यम वर्ग और गरीबों की खुशियां छीन ली हैं। भाजपा ने सस्ता राशन, कम कीमत पर तेल और गरीब आदमी को अच्छे दिन लाने का वादा कर वोट बटोरे थे, अब ये सभी वादे झूठे निकले हैं। भाजपा के नेताओं ने चुनाव के पहले अच्छे दिनों को लाने का लोगो से वादा किया था लेकिन अब तो लोग एक-एक दिन मुश्किल से काट रहे हैं। कर्मचारी, व्यापारी, उद्योगपति और श्रमिक व कामकाजी वर्ग सभी सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं।

इस कार्यक्रम उपस्थित nsui जिला अध्यक्ष पोखराज बंजारे, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष आयुष शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष मंतराम यादव, मुकेश साहू,अलीम मिर्ज़ा,योगेश्वर सिंह,शिव यादव,निखिल साहू,नानू ठाकुर, शिबू छैदईया, विशु सोनकर,सोम यादव धरमु साहू,सहित बड़ी संख्या में युकांई मौजूद रहे |

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close